Skip to main content

भगवान श्री कृष्ण जी को ठाकुर जी क्यू कहते है भक्त श्री कृष्ण को बांके बिहारी क्यों कहते हैं

भगवान श्री कृष्ण जी को ठाकुर जी  और बाके बिहारी क्यों कहते हैं


भगवान श्री कृष्ण जी को ठाकुर जी  क्यू  कहते है :-

ठाकुर एक सम्मान सूचक शब्द है, जो परंपरा में नाम के आगे और पीछे दोनों ही रूपों में उपयोग किया जाता है। शब्दकोश में इसे ठाकुर लिखा गया है, जो देवता का पर्याय है। ब्राह्मणों के लिए भी इसका उपयोग किया गया है। अनंत संहिता में “श्री दामनामा गोपालः श्रीमान सुंदर ठाकुरः” का उपयोग भी किया गया है, जो भगवान कृष्ण संदर्भ में है। इसलिए विष्णु के अवतार की देव मूर्ति को ठाकुर कहते हैं। उच्च वर्ग के क्षत्रिय आदि की प्राकृत उपाधि ठाकुर भी इसी से निकली है। किसी भी प्रसिद्ध व्यक्ति को ठाकुर या ठक्कुर कहा जा सकता है। इन्हीं विशेषताओं और संदर्भों के रहते भगवान कृष्ण के लिए भक्त ठाकुरजी संबोधन का उपयोग करते हैं। विशेषकर श्री वल्लभाचार्यजी द्वारा स्थापित पुष्टिमार्गी संप्रदाय के अनुयायी भगवान कृष्ण के लिए ठाकुरजी संबोधन देते हैं। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में श्रीनाथजी के विशेष विग्रह के साथ कृष्ण भक्ति की जाती है। कृष्ण की पूजा ठाकुर जी की पूजा ही कहलाती है। यहां तक कि उनका मंदिर भी हवेली कहा जाता है। इसी संप्रदाय के देशभर में स्थित अन्य मंदिरों में भी भगवान को ठाकुरजी कहने की परंपरा है।

श्री कृष्ण को बांके बिहारी क्यों कहते हैं :-

इसे अपने परम भक्‍त की इस दुविधा का समाधान करते हुए राधा कृष्ण की युगल जोड़ी एकाकार होकर एक विग्रह रूप में प्रकट हुई। हरिदास जी ने इस विग्रह को बांके बिहारी नाम दिया। वृंदावन में बांके बिहारीजी के मंदिर में इसी स्‍वरूप के दर्शन होते हैं।

आपको ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट में जरूर बताएं ताकि हम जरूरी बदलाव कर सके आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और अपनी राय दे धन्यवाद ।

Comments