Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2022

Laal Bahadur Shastri : लाल बहादुर शास्त्री आइए जानते है भारत के दितीय लेकिन अदितीय प्रधान मंत्री के बारे में

लाल बहादुर शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे शान्त स्वभाव के दिखाने वाले शास्त्री जी अंदर से उतने ही मजबूत थे वो जब कोई निर्णय ले लेते तो उस पर अडिग रहते थे उनके कार्यकाल में ही भारत ने पाकिस्तान को जंग में हरा दिया था उनका दिया नारा जय जवान जय किसान  देश वासियों को देश भक्ति की भावना से भर दिया था नतीजा भारत ने 1965 के युद्ध में हरा दिया था और खुद पाकिस्तान ने भी ये नही सोचा था की वो हार जाएगा क्यों की उससे पहले चीन ने 1962 में भारत को हराया था  तो आइए जानते है भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म, परिवार , बच्चे,  , स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने और प्रधान मंत्री बनने और पाकिस्तान को हराने की कहानी हमारे ब्लॉग पोस्ट में तो आइए जानते है  जन्म   श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को   वाराणसी से  16 किलोमीटर   दूर , मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव  एक स्कूल शिक्षक थे। और माता राम दुलारी गृहणी थी , जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया   उनकी माँ अपने तीनों

Farwiza Farhan : फरविजा फरहान आइए जानते है इंडोनेशिया की बहादुर पर्यावरण कार्यकर्ता जो अकेले जंगल बचाने निकली है

 फरविजा फरहान  इंडोनेशिया की एक बहादुर लड़की  फरविजा फरहान जो एक पर्यावरण कार्यकर्ता है इनको टाइम मैगजीन नेक्स्ट 100 में जगह दी है और अपने कवर पेज पर इनकी पिक्चर को छापा है  फरविजा फरहान एक पर्यावरण कार्यकर्ता है जो इंडोनेशिया के जंगलों को बचाने का काम करती है आज इनके काम की तारीफ हर तरफ हो रही है हर प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ने इनका आर्टिकल छापा और इंटरव्यू लिया है तो आइए जानते है फरविजा फरहान द्वारा किए गए कार्यों को और उनको मिले सम्मान को हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में  जन्म  फार्विजा फरहान का जन्म 1मई 1986 में बंडा आचे इंडोनेशिया में हुआ है जो खूबसूरत लूसर इको सिस्टम के करीब है जब फार्विजा फरहान 10 साल की थी तो वो और उनकी फैमिली फरविज़ा फरहान दस साल की थीं, जब उनका परिवार बंडा आचे के पश्चिमी तट पर एक फैमिली ट्रिप पर सड़क मार्ग से गया था । एक तरफ खूबसूरत,  पहाड़ थे तो दूसरी तरफ दूर टक फैला हिंद महासागर। वह अब तक का सबसे खूबसूरत नजारा था। उसकी जिज्ञासा ने उसे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आगे के पहाड़ों पर जंगलों के बीच कैसे पहुंच जाए जो बहुत दूर थे और उन्होंने अपने चाचा  से पूछा कि वह वहां क

Gautam Adani: गौतम अडानी आइए जानते है बिजनेस टायकून गौतम अडानी के बारे में

 गौतम अडानी  Gautam Adani  आज के समय में भारतीय उद्योग जगत में एक नाम छाया हुआ है गौतम अडानी जो अपने बलबूते अरब पति बने हैं और और खूब नाम कमा कर खूब काम करके कई सारे अधिग्रहण करके एक सफल उद्योग पति बन चुके है गौतम अडानी आज के समय में  तेजी से बड़ते एक उद्योग पति है और मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयर मैन को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर आदमी हुए है अडानी जी तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहे है और भारतीयों को  गौरवान्वित होने का मौका दे रहे Gautam Adani जिस पृष्ठ भूमि से निकल कर दिनो दिन जैसे तरक्की कर रहे है वो कबीले तारीफ है वो आज के समय में जो चीज छू रहे है वो सोना हो जा रही हैं उन्होंने 100 रुपए से शुरू करके आज अपने  आप को  अरब पति स्थापित किया है,  लोगो को  कई  पीढ़ी लग जाती है  इतना  बड़ा साम्राज्य खड़ा करने में  आइए जानते है बिजनेस टायकून गौतम अडानी के जीवन और व्यापार और निजी जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी मेरे इस ब्लॉग पोस्ट में तो आइए जानते हैं गौतम अडानी और अडानी ग्रुप के बनने की कहानी  जन्म  गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962  को अहमदाबाद के रतनपोल में मध्यमवर्गीय

Varanasi ke Durga mandir : आइए जानते है नवरात्रि में बनारस में कहा कहा होते है दुर्गा जी के नव दुर्गा रूपो के दर्शन

 नवरात्रि पर्व शुरू है हैं और हम सब माता रानी के दर्शन पूजन करते है और मनवांछित वरदान की कामना करते है नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपो की पूजा होती है यदि आप बनारस में है तो हम आपको  यहां के ऊन जगहों के जहा आप नवरात्रि में हर दिन देवी के हर रूपो का दर्शन कर सके बता देतेे  है हमारे इस पोस्ट में बनारस में मां दुर्गा के नवो रूपो के नव मंदिरो का बारे में जहा आप दर्शन कर माता का आशीर्वाद पा सकते है हम आपको बताएंगे की आप  कहा कहा  दर्शन पा सकते हैं  नवरात्रि बनारस में भी बहुत धूम  धाम से मनाई जाती है  तो आइए जानते है नवरात्रि में नव दिन आप कहा कहा देवी के नव रूपो के दर्शन कर सकते है आइए जानते है पहले की देवी के नौ रूप कौन कौन से   दुर्गा सप्तशती में वर्णित श्लोक के अनुसार   प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम् ।। नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।।  अर्ताथ   1. शैलपुत्री   2. ब्रह्मचारिणी   3. चन्द्रघण्टा

Shakti Peeth : शक्ति पीठ आइए जानते है शक्ति पीठों के बनाने की कहानी

 शक्ति पीठ Shakti Peeth  पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में 51 शक्ति पीठ को जाना जाता है ये शक्ति पीठ भारत , पाकिस्तान , बांग्लादेश और नेपाल तिब्बत, श्री लंका तक फैले है देवी के इन शक्ति पीठों के दर्शन का विशेष महत्व है नवरात्रि में शक्ति पीठों के दर्शन और पूजा का महत्व और बाद जाता है ऐसी मान्यता हैं कि देवी के इन पीठों के दर्शन से सभी का कल्याण होता  सभी शक्ति पीठों का अपना अलग अलग महत्व है लोग मन वांछित मनोकामना की पूर्ति के लिए माता के विभिन्न रूपों या शक्ति पीठों  की पूजा करते है  लेकिन क्या आप जानते है ये शक्ति पीठ कहा कहा स्थित है तो आइए और इनके दर्शन से क्या लाभ होता है आइए जानते है मेरे इस पोस्ट में शक्ति पीठों के बनने की पौराणिक कथा के बारे में और ये कहा कहा है  शक्ति पीठों के बनने की पौराणिक कथा   पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव की पहली शादी दक्ष प्रजापति पुत्री देवी सती से  हुआ था सती के पिता जी भगवान शंकर से बहुत जलते थे सती जी के  पिता दक्ष प्रजापति ने कनखल जिसको वर्तमान में हरिद्वार के नाम से जाना जाता। वहां एक विशाल  यज्ञ  था। वहीं उस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी

शारदीय नवरात्रि महोत्सव 2022: Shardiya Navratri 2022 आइए जानते है नवरात्री विधि और पूजा कैसे करे

 शारदीय नवरात्रि नवरात्रि पर्व प्राचीन काल से मनाया जाता है यह पर्व मनाने के पीछे कई पौराणिक मान्यताएँ हैं नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जिसे पूरे भारत में बनाया जाता है वैसे तो नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है लेकिन दो बार के नवरात्रों को गुप्त नवरात्रि माना जाता है और भक्तगण विशेष रूप से चैत नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि को विशेष रूप से मनाते शारदीय नवरात्रि अशविन मास की कृष्णपक्ष अमावस्या से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है जो 10 दिन की होती है  इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है 4 अक्टूबर तक रहेंगी इसमें माँ दुर्गा के नव रूपों केउपासना और दर्शन और पूजा पाठ का विधान है  भक्तगण कलश स्थापना के बाद विधि विधान से माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करते हैं और 9 दिन जागरण और पूजा करते हैंभक्त नौ दिनों के दौरान उपवास रखकर और देवी दुर्गा से उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं इस त्योहार को मनाते हैं कुछ लोग हुए नौ दिनों तक उपवास रखकर इस त्योहार को पूरा करते हैं जबकि अन्य ने रात्रि के पहले दो या अंतिम दो दिनों के लिए उपवास भी रखा जा सकता है ज्यादातर लोग पहले या दूसरे या फि

Pitru Paksha,Pitra Visarjan 2022: पितृ पक्ष अमावस्या 2022 की विधि और उपाय

पितृ पक्ष अमावस्या पूरे महीने पृथ्वी पर रहने के बाद पितृत लोगो के धरती से वापस पितृ लोक जाने का समय आ जाता है करीब 15 दिन धरती पर गुजार के पितृ लोग वापस अपने लोक में चले जाते है और फिर अगले साल पितृ पक्ष में आते है इन्ही 15 दिन में उनको जो तर्पण और श्राद्ध से जो कुछ प्राप्ति होती है उसी को लेकर अपने कुटुंब को फलने फूलने का आशीर्वाद देकर पितृ लोक को विदा लेते है  ऐसे में अगर आप से किसी पितृ जिसका आप को ज्ञात न हो या ऐसे किसी पितृ का जिसकी तिथि आप को ज्ञात न हो या फिर जिसकी मृत्यु चतुर्थी या पूर्णिमा को हुई हो या अमावस्या को तिथि को हुई हो उनका का या किसी पितृ का आपने तिथि ज्ञात होते हुए भी आप न कर पाए हो उसका श्राद्ध पितृ विसर्जन को करने का विधान है इस तिथि को महालया या पितृ अमावस्या भी कहते है पितृ अमावस्या का विशेष महत्त्व है क्योंकि इस दिन ज्ञात अज्ञात सारे पितरों का श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं और पितृ ऋण से मुक्त हुआ जा सकता है पितृ भी श्राद्ध और तर्पण पाकर अपने परिवारजनों को आशीर्वाद देकर खुशी खुशी अपने लोग चले जाते है  कब पड़ रहा है पितृ अमावस्या,या पितृ विसर्जन पितृ पक्ष अमावस्य

Ratan Tata : रतन टाटा आइए जानते है टाटा ग्रुप के चेयर मैन रतन टाटा के बारे में

रतन टाटा रतन टाटा उद्योग की दुनिया में एक बड़ा नाम है आज के समय में कौन है जिसने टाटा ग्रुप के चेयरपर्सन रतन टाटा का नाम न सुना मुझे लगता है भारत में सारे लोगो ने टाटा ग्रुप का प्रॉडक्ट तो यूज़ किया ही होगा क्योंकि टाटा ग्रुप करीब करीब 100 कंपनियों का ग्रुप है जो चाय से लेकर हवाई जहाज तक बनाते और चलाते हैं टाटा ग्रुप को इस उचाई पर ले जाने का श्रेय जिंस व्यक्ति को जाता है उनका नाम रतन टाटा हैं टाटा ग्रुप का अध्यक्ष रहते उन्होंने टाटा ग्रुप को एक नई उचाई पर पहुंचाया कई सारे अधिग्रहण किए टाटा ग्रुप को एक प्रतिष्ठित उद्योग रूप के रूप में सबके सामने रखा रतन टाटा जी के काम करने का अंदाज बहुत निराला है आइए जानते हैं रतन टाटा जी के जीवन के बारे में इस पोस्ट में उनकी शिक्षा दीक्षा उनके काम करने का तरीका नेट वर्थ मिले हुए सम्मान शादी के बारे में  जन्म  रतन टाटा जी का जन्म 28 दिसंबर 1937 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ इनके पिता का नाम नवल टाटा और माता का नाम सोनू टाटा है जिनको बचपन में नवजबाई टाटा ने गोद ले लिया था जब उनके पति रतनजी टाटा के मृत्यु के बाद वो अकेली पड़ गई थी तब उन्होंने रतन टाटा क

Raju Shrivastav: राजू श्रीवास्तव आइए जानते है कॉमेडी के बादशाह गजोधर भैया के जीवन के बारे में

राजू श्रीवास्तव एक मशहूर कॉमेडियन जो गजोधर भैया के किरदार से अमर हो गए और अपना एक अलग पहचान बना गए आइए जानते है Raju Shrivastav: राजू श्रीवास्तव आइए जानते है कॉमेडी के बादशाह गजोधर भैया के जीवन के बारे में इस पोस्ट में विस्तार से  Raju Shrivastav राजू श्रीवास्तव राजू श्रीवास्तव की पहचान के मोहताज नहीं थे पूरा देश क्या देश के बाहर विदेशों में भी इनके प्रशंसक थे एक ऐसे हास्य कलाकार जिनको देख  के पुरे दिन की थकान निकल जाए कानपुर जैसे शहर से निकलकर इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी गजोधर भैया का किरदार निभाते निभाते उनका नाम ही गजोधर पड़ गया था  कल इस सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार  राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया  10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS) में एडमिट करवाया गया था एक सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार थे उनकी स्टैंडिंग कॉमेडी बहुत ही बेहतरीन थी  गजोधर भैया वाला किरदार तो काफी मशहूर हुआ था वैसे राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है और उनको गजोधर भैया के नाम से भी ज