Skip to main content

Hanuman Ji Ki Puja Shanivaar Ko Kyu Karte Hai।शनिवार को क्यों करना चाहिए सुंदर काण्ड का पाठ

आज के पोस्ट में हम बात करेंगे की हनुमान जी की पूजा का शनिवार को करने का इतना महत्त्व क्यों है,भगवान हनुमान जी की कलयुग का देवता और संकट मोचन भी कहते है,क्यों की मान्यता है जहा कही भी राम कथा होती है बजरंग बली वहा राम कथा सुनने जरूर आते है तो आइए जानते है Hanuman Ji Ki Puja Shanivaar Ko Kyu Karte Hai।शनिवार को क्यों करना चाहिए सुंदर काण्ड का पाठ तो आइए जानते है।


Hanuman Ji Ki Puja Shanivaar Ko Kyu Karte Hai


हनुमान जी की पूजा शनिवार को करने से प्रभु बजरंग बली प्रसन्न होते है,और अपने भक्तो के सारे कष्ट को हर लेते है।और भक्त को हनुमान जी कृपा प्राप्त होती है।


हनुमान जी का दिन शनिवार और मंगलवार को माना जाता है इस दिन हनुमान जी के दर्शन करके हनुमान जी को गुड़ चना का भोग लगाए,तुलसी की माला चढ़ाए,आप यथा शक्ति लड्डू और पेड़ा भी चढ़ा सकते है।


और आप हनुमान चालीसा,बजरंग बाण, हनुमान स्रोत,हनुमान अष्टक, सुंदर काण्ड का पाठ करे उसके बाद हनुमान जी की आरती करे,प्रभु आप के सारे कष्ट को दूर कर देंगे।


शनिवार और मंगलवार को हर हनुमान मंदिर में भक्तो की भीड़ बढ़ जाती है और लोग बजरंग बली से आशीर्वाद लेते है,मान्यता है इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।



शनिवार को क्यों करना चाहिए सुंदर काण्ड का पाठ

 

hanumanji


गोस्वामी तुलसीदास (Goswami Tulsidas) ने कहा है कि इंसान को जीवन की हर एक परेशानी से निजात पाना है तो उसके लिए सुंदरकांड (Sundarkand) के पाठ से बेहतर कोई और उपाय हो ही नहीं सकता. कई बार ऐसा देखने में आया है कि अथक मेहनत और प्रयास करने के बावजूद व्यक्ति को कार्यों में असफलता हाथ लगती है ऐसे में व्यक्ति को प्रत्येक शनिवार  सुंदर काण्ड का पाठ करना चाहिए।


सुंदरकाण्ड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का काण्ड है। सुंदरकाण्ड का पाठ सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट हो, सुंदरकाण्ड के पाठ से यह संकट तुरंत ही दूर हो जाता है।


शनिदेव भी आपका बुरा नहीं करेंगे।


ज्‍योतिष और पौराणिक मान्‍यता है कि शनिदेव हनुमानजी से डरते हैं। शनिदेव की दशा के प्रभाव को कम करने के उपायों में से एक है हनुमानजी की पूजा। शनिवार को यदि आप सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो बजरंगबली तो प्रसन्‍न होंगे ही और साथ में शनिदेव भी आपका बुरा नहीं करेंगे। चलिए आपको बताते हैं सुंदरकांड का पाठ करने के अन्‍य लाभ भी है।


सुंदरकांड का पाठ करने वाले व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्ति नहीं आती. साथ ही सुंदरकांड के पाठ से आत्मविश्वास बढ़ता है।


मनोवैज्ञानिकों ने भी सुंदरकांड के महत्व को बहुत खास बताया है. धर्म शास्त्रों की मान्यताओं में ही नहीं बल्कि विज्ञान ने भी सुंदरकांड के पाठ के महत्व को बताया है. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार सुंदरकांड का पाठ लोगों में आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति को बढ़ाता है।



साथ ही सुंदरकाण्ड इसके पाठ से व्यक्ति को जीवन में कभी हार न मानने की सीख मिलती है  सुंदरकांड में भगवान श्री राम के गुणों का नहीं बल्कि उनके भक्त हनुमान के गुणों और उनके विजय जीवन के बारे में बताया गया है।


सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से कर्ज और रोग से छुटकारा मिलता है।


हनुमानजी की भक्ति करने और नियमित सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता से आगे बढ़ता है।


Conclusion 


आपने इस पोस्ट में जाना की हनुमान जी की पूजा शनिवार को क्यों करते है,शनिवार को हनुमान जी की पूजा के क्या लाभ है, शनिवार को सुंदर कांड के पाठ का क्या लाभ है।


आशा है आपको हमारा पोस्ट Hanuman Ji Ki Puja Shanivaar Ko Kyu Karte Hai।शनिवार को क्यों करना चाहिए सुंदर काण्ड का पाठ पसंद आया होगा आप अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...