Skip to main content

Pitra paksh : पितृ पक्ष और पितृ पक्ष की श्राद्ध विधियां । कैसे और कब करे पित्रो का श्राद्ध जाने पूरे विधि विधान

 पितृ पक्ष और पितृ पक्ष की श्राद्ध विधियां । कैसे और कब करे पित्रो का श्राद्ध जाने पूरे विधि विधान 

हिंदू पंचाग के अनुसार पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर अश्वनी मास की अमावस्या तक रहता है इन्ही 16 दिनों में हर तिथि को जिस तिथि में जिस पितृ की मृत्यु हुई होती है तो उनका श्राद्ध उनकी तिथि के अनुसार होता है श्राद्ध श्रद्धा पूर्वक होना चाहिए श्रद्धा से होने के कारण ही इसका नाम श्राद्ध पक्ष पड़ा है तो यह सारे कार्य श्रद्धा पूर्वक ही करें

इस बार 2022 में पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होकर 25 सितंबर 2022 तक चलेगा इसी दिन से अश्वनी मास की कृष्ण  पक्ष की अमस्या तिथि लग जाएगी 

10 सितंबर से अगस्त मुनि के तर्पण के साथ ही पितृपक्ष का आरंभ हो जाएगा पितृ पक्ष में पितरों के श्राद्ध एवम तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है पितृपक्ष में विधि विधान से सारे कार्य करने से से सारे कार्य करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और सुख समृद्धि आती है और मनचाही संतान की प्राप्ति होती है पित्र दोष क मुक्ति के लिए पित्र पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए इससे पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और मनुष्य के जीवन में खुशियां और सुख शांति आती है

Pitrapaksh



पितृपक्ष में मृत्यु की तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है अगर किसी की मृत्यु की तिथि ज्ञात ना हो तो उनका श्राद्ध एवं तर्पण अमावस्या के दिन होता है इस दिन सर्वपित्र श्राद्ध का योग होता है तो जिन की तिथि ज्ञात नहीं होती उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है 

17 सितंबर को किसी का भी श्राद्ध नहीं होगा चतुर्थी तिथि में केवल शस्त्र दुर्घटना अल्प मत्यु वाले पितरों का श्राद्ध होने का विधान है चतुर्थी तिथि को मृत्यु को प्राप्त हुए सामान्य पितरों का का श्राद्ध अमावस्या के दिन होने का विधान है क्योंकि इस दिन सर्वपित्र योग होता है चतुर्थी तिथि को सामान्य मृत्यु वालों का श्राद्ध नहीं होना चाहिए

 श्राद्ध की तिथिया कब कब है


 पूर्णिमा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022

 प्रतिपदा श्राद्ध - 10 सितंबर 2022

 द्वितीया श्राद्ध - 11 सितंबर 2022

 तृतीया श्राद्ध - 12 सितंबर 2022

 चतुर्थी श्राद्ध - 13 सितंबर 2022 

 पंचमी श्राद्ध - 14 सितंबर 2022

 षष्ठी श्राद्ध - 15 सितंबर 2022

 सप्तमी श्राद्ध - 16 सितंबर 2022

 अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022

नवमी श्राद्ध - 19 सितंबर 2022

दशमी श्राद्ध - 20 सितंबर 2022

एकादशी श्राद्ध - 21 सितंबर 2022

द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022

त्रयोदशी श्राद्ध - 23 सितंबर 2022

चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022

अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबरर 2022 

पितृपक्ष में जो पूजन होता है उसमें भगवान विष्णु की विशेष पूजा होती है भगवान विष्णु के विशेष पूजा ऐसे ही पितरों का प्रेत योनि से पित्र योनि में जाने का रास्ता खुलता है और मुक्ती मिलती है

श्राद्ध तर्पण कैसे करें 

श्राद्ध किसी विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मण से ही कराना चाहिए श्राद्ध पूजा दोपहर को शुरू करना चाहिए विधि विधान से मंत्र उच्चारण करवा कर श्राद्ध का कार्य करवाना चाहिए 

जो भी भोजन आप बनाएं उसका कुछ अंश निकालकर कौवा कुत्ता एवं गाय को अपने पितरों याद करते हुए और उनसे भोजन ग्रहण करने का आग्रह करके खिलाना चाहिए 

कौवा को श्राद्ध का भोजन खिलाने का विशेष महत्व है क्योंकि ऐसा मानना है पित्र काव्य का रूप धर के ही धरती पर वापस आते हैं और उनको भोजन नहीं मिलता तो रुष्ट हो जाते हैं अतः कौवो को भोजन कराने का विशेष महत्व है

जिस दिन श्राद्ध कार्यक्रम हो ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और ब्राह्मणों को दान करना चाहिए इसके अलावा यदि आप किसी असहाय की सहायता कर सके तो और अच्छा होगा आपको पुण्य मिलेगा 

श्राद्ध का कार्यक्रम हो सके तो गंगा जी के किनारे करवाना चाहिए ना हो पाए तो घर पर भी हो सकता है 

 पित्र पक्ष का महत्व

पितृपक्ष में पितरों को याद किया जाता है क्योंकि पित्र भी देवताओं की तरह आपकी रक्षा और आपका मंगल करते हैं सही ढंग से श्रद्धा पूर्वक पितृपक्ष में शायद और तर्पण किया जाए तो पित्र खुश होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं पित्र सही से खुश होते हैं तो घर खुशियों से भर जाता है 

डिस्क्लेमर :

तिथियों में पंचांग के कारण बदलाव संभव है अतः आप किसी सुयोग और जानकार ब्राह्मण से मिलकर श्राद्ध अनुष्ठान करवाएं ।

आपको हमारा ब्लॉग कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है

       धन्यवाद

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

Laal Bahadur Shastri : लाल बहादुर शास्त्री आइए जानते है भारत के दितीय लेकिन अदितीय प्रधान मंत्री के बारे में

लाल बहादुर शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे शान्त स्वभाव के दिखाने वाले शास्त्री जी अंदर से उतने ही मजबूत थे वो जब कोई निर्णय ले लेते तो उस पर अडिग रहते थे उनके कार्यकाल में ही भारत ने पाकिस्तान को जंग में हरा दिया था उनका दिया नारा जय जवान जय किसान  देश वासियों को देश भक्ति की भावना से भर दिया था नतीजा भारत ने 1965 के युद्ध में हरा दिया था और खुद पाकिस्तान ने भी ये नही सोचा था की वो हार जाएगा क्यों की उससे पहले चीन ने 1962 में भारत को हराया था  तो आइए जानते है भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म, परिवार , बच्चे,  , स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने और प्रधान मंत्री बनने और पाकिस्तान को हराने की कहानी हमारे ब्लॉग पोस्ट में तो आइए जानते है  जन्म   श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को   वाराणसी से  16 किलोमीटर   दूर , मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव  एक स्कूल शिक्षक थे। और माता राम दुलारी गृहणी थी , जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष ...

Natarajan Chandrasekaran CEO of Tata group न. चंद्रशेखरन की सैलरी कितनी है

Natarajan Chandrasekaran नटराजन चंद्रशेखरन  आज हम आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में टाटा ग्रुप के चैयरमैन न. चंद्रशेखरन के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है कौन है न.  चंद्रशेखरन Natarajan Chandrasekaran और क्या करते है टाटा ग्रुप में मेरे इस पोस्ट में  प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  early life and education टाटा ग्रुप के चेयरमैन Natarajan Chandrasekaran  न. चंद्रशेखरन का जन्म वर्ष 1963 में तमिलनाडु राज्य में नमक्कल के नजदीक स्थित मोहनुर में एक किसान परिवार में हुआ था.एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं ।चंद्रशेखरन की प्राथमिक शिक्षा तमिल मीडियम स्कूल में हुई और वह अपने दो भाइयों के साथ मोहनूर नाम के गांव में 3 किमी पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे। उनको फिर प्राथमिक शिक्षा के बाद प्रोग्रामिंग में लगाव हो गया और फिर   प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात चंद्रशेखरन ने कोयम्बटूर स्थित कोयम्बटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नामांकन कराया और यहां से एप्लाइड साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल किया. तत्पश्चात वे त्रिची (वर्तमान में तिरुचिराप्पली) स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ...