Skip to main content

गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी 80 किमी होगी कम सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दिया नए पुल का तोहफा यू पी में

 गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी 80 किमी होगी कम



सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दिया नए पुल का तोहफा यू पी में

गोरखपुर व अंबेडकरनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पक्के पुल की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर बाद कम्हरिया घाट पहुंचकर सरयू (घाघरा) नदी पर बने पुल का लोकार्पण किया। करीब 194 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1412.31 मीटर लंबे इस पुल पर संचालन शुरू हो जाने के साथ ही गोरखपुर से संगमनगरी प्रयागराज के बीच की दूरी करीब 80 किलोमीटर कम हो जाएगी। 500 गांवों के करीब 20 लाख लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या जाने के लिए लोगों के पास एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।
अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
कम्हरिया घाट के एक ओर गोरखपुर तो दूसरी ओर अंबेडकरनगर जिला स्थित है। वर्षों से स्थानीय लोग यहां पक्का पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पक्का पुल न होने के कारण दोनों जिलों के बीच की दूरी 60 किलोमीटर बढ़ जाती थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों का सपना पूरा किया है। कम्हरिया घाट पुल से होकर जाने में गोरखपुर से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 200 किलोमीटर होगी। अभी तक लोगों को 280 से 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी।
*सेतु निगम ने बनाया पुल*
सरयू नदी के कम्हरिया घाट (सिकरीगंज-बेलघाट-लोहरैया-शंकरपुर-बाघाड़) पर पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस पुल का निर्माण जून 2022 में पूरा किया गया। नवनिर्मित पुल से आवागमन चालू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिणांचल के इस पिछड़े क्षेत्र का अब सामाजिक व आर्थिक विकास होगा। चंचल शाही, मुन्ना मिश्रा आदि ने कहा कि पहले यहां लोग दिन में भी जाने से डरते थे लेकिन अब रात में भी निडर होकर यात्रा की जा सकेगी।
*तेजी से चल थी तैयारियां;*
बेलघाट। कम्हरिया घाट पुल के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हेलीपैड बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। लोकार्पण कार्यक्रम एवं जनसभा के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
*जल सत्याग्रह के बाद स्वीकृत हुई थी पुल की परियोजना;*
गुरुवार को लोकार्पित होने जा रहे पुल के पीछे संघर्ष की कहानी भी है। स्थानीय लोगों ने इस पुल के लिए कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। लोगों के संघर्ष के कारण ही यहां पीपे का पुल बनाया गया था लेकिन पक्के पुल की मांग को लेकर उनका प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन की शुरूआत गोवर्धन चंद, भिखारी प्रजापति व बेलघाट के विनय शाही ने की थी।
*पुल के लिए हुआ था बड़ा आंदोलन;*
सर्वहित क्रांति दल के अध्यक्ष सतवंत प्रताप सिंह द्वारा 2013 में जल सत्याग्रह शुरू करने के बाद आंदोलन को और धार मिली। इस साल 17 से 24 अप्रैल तक जल सत्याग्रह चला था। प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन न मिलने के कारण कुछ सत्याग्रहियों ने जलसमाधि के लिए सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। नदी के किनारे लाठी चार्ज भी हुआ। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को भी भागकर जान बचानी पड़ी थी। इस घटना के बाद 24 ज्ञात और 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ था जो अभी भी चल रहा है। इस आंदोलन का असर था कि वर्ष 2014 में पुल का निर्माण शुरू हो गया लेकिन एक साल बाद ही बजट के अभाव में काम रोक देना पड़ा था। योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद पुल के निर्माण कार्य में तेजी आई।

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...