Skip to main content

Adani group buy NDTV 29% share

अडानी ग्रुप ने NDTV की 29% हिस्सेदारी खरीदी 

adanigroup


गौतम अडानी नेतृत्व वाली अडानी ग्रुप ने NDTV (न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड) की 29% हिस्सेदारी खरीद ली है 

एनडीटीवी के प्रमोटर संस्थापक राधिका राय और प्रणय राय ने कहा है की उसको इसकी न कोई जानकारी है ना ही उनसे अनुमति ली गई है ना ही कोई पूर्व नोटिस ही दिया गया है ।

अडाणी ग्रुप और एनडीटीवी के डील की कहानी

AMNL की सब्सिडियरी (पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का वॉरंट है, जो उन्हें RRPR में 99.99% हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार देता है। वॉरंट का मतलब एक फाइनेंशियल कॉन्ट्रेक्ट है, जो एक्सपायरेशन से पहले एक निश्चित कीमत पर इक्विटी खरीदने या बेचने का अधिकार देता है।

VCPL ने RRPR में 99.5% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इसी वारंट का इस्तेमाल किया है। NDTV की प्रमोटर ग्रुप कंपनी RRPR है, जो NDTV में 29.18% हिस्सेदारी रखती है। इसके आधार पर अडाणी ग्रुप को इनडायरेक्ट तरीके से NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई है।

VCPL ने AMNL और AEL के साथ मिलकर NDTV में 294 रुपए प्रति शेयर पर 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर लॉन्च करने की बात भी कही है। सेबी के 2011 के रेगुलेशन के अनुसार अडाणी ग्रुप की कंपनियां ये ओपन ऑफर लॉन्च करेंगीं।

NDTV के पास तीन TV चैनल, मजबूत ऑनलाइन प्रेजेंस

NDTV भारत का एक लीडिंग मीडिया हाउस है, जो तीन नेशनल न्यूज चैनल्स - NDTV 24x7, NDTV इंडिया और NDTV प्रॉफिट को ऑपरेट करता है। इसकी मजबूत ऑनलाइन प्रेजेंस भी है और यह अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले न्यूज हैंडल्स में से एक है।

Comments