Skip to main content

शनिवार को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

    


शनिवार को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए 

शनिवार की प्रकृति दारुण है। यह भगवान भैरव और शनि का दिन है। समस्त दुःखों एवं परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन उपवास रखना चाहिए। शनि हमारे जीवन में अच्छे कर्म का पुरस्कार और बुरे कर्म के दंड देने वाले हैं। कहते हैं कि जिसका शनि अच्छा होता है वह राजपद या राजसुख पाता है। तो आओ जानते हैं कि शनिवार के दिन कौनसे कार्य नहीं करना चाहिए।

    शनिवार के दिन क्या ना करें

शनिवार को मांस मदिरा और किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए,शराब पीना सबसे घातक माना गया है। इससे आपके अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है।

पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है। खासकर पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है तो जरूरी हो तो अदरक खाकर ही यात्रा करें।  इससे पहले पांच कदम उल्टे पैर चलें।

लड़की को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए।

शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा।

इस दिन बाल कटना या नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है। 

 इस दिन नमक, तेल, चमड़ा, काला तिल, काले जुते, लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। कलम, कागज और झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए।

इस दिन भूलकर भी किसी कमजोर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है।
 
शनिवार के दिन खाने में तेल का त्याग करें।



शनिवार के दिन क्या करें

इस दिन शनिदेव के नाम का जाप करें ।

शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए और तिल या सरसों तेल का दीपक जलाना चाहिए।

 शनिदेव को नीले रंग के पुष्प अति​प्रिय हैं और इस दिन उनकी पूजा करते समय नीले पुष्प चढ़ाएं ।
 
इस दिन भगवान भैरव की उपासना भी करनी चाहिए। 
 
शनिवार के दिन छाया दान करें। इसके लिए कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें सिक्का डालें। उसमें अपनी परछाई देखें और तेल को दान कर दें।

 काले तिल, कंबल, उड़द की दाल का दान करना चाहिए. इससे शनि की साढ़े साती का प्रभाव भी कम होता है
 
शनिवार को विभूति, भस्म या लाल चंदन धारण करें।
 
शनिवार को नैऋत्य, पश्चिम और दक्षिण दिशा में यात्रा करना सही रहता है।
                           मंत्र

शनि महामंत्र

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि दोष निवारण मंत्र

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

 शनि का पौराणिक मंत्र

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

शनि का वैदिक मंत्र

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः

आपको ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट में जरूर बताएं ताकि हम जरूरी बदलाव कर सके आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और अपनी राय दे धन्यवाद ।

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

पवन कुमार गोयनका : pawan kumar goynka father of scorpio : Biography of Pawan Kumar Goynka

प वन गोयनका जी को लोग फादर ऑफ स्कॉर्पियो मैन के नाम से भी जनता है वह एक इंडियन बिजनेस मैन है । एक इंडियन बिजनेस मैन है वह महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके है इनकी देख रेख़ में ही महिंद्रा ग्रुप में स्कॉर्पियो का सपना साकार हुआ था आइए जाने है पवन कुमार गोयनका की और विशेषता पढ़ाई शिक्षा और करियर के बारे में हमारे इस पोस्ट में।   नाम   पवन कुमार गोयनका  पिता का नाम श्याम सुंदर गोयनका  माता का नाम परमेश्वर गोदरेज पत्नी   ममता गोयनका बच्चे   पूजा गोयनका  पुनीत गोयनका  वयवसाय व्यवसाई  जन्म तिथि 23 सितंबर 1954 जन्म दिन   23 सितंबर  पढ़ाई   आईआईटी कानपुर से बीटेक 1975 कार्नेल विश्व विद्यालय से पीएचडी 1979 पद महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के एमडी सैंगयोंग मोटर कोरिया के अध्यक्ष  नेट वर्थ 1 मिलियन से 5 मिलियन  सोर्स गूगल    पवन कुमार गोयनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा पवन कुमार गोयनका का जन्म 23 सितम्बर 1954 श्याम सुंदर गोयनका और परमेश्वर गोदरेज के यहां हरपालपुर मध्यप्रदेश में ह...