Skip to main content

सिंह संक्रांति Singh Sankranti 2022

                 


                     Singh Sankranti 

                       सिंह संक्रांति 

17 अगस्त 2022 को सिंह संक्रांति है. सूर्य जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन को राशि की संक्रांति कहते हैं. इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में आ जाएंगे इसलिए इसे सिंह संक्रांति कहते है ।

सिंह संक्रांति पर गाय का घी खाने का विशेष महत्व है. इस संक्रांति पर घी का प्रयोग किया जाता है अत इस संक्रांति को घी संक्रांति भी कहा जाता है।

 इस दिन घी खाने से राहू केतु  के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों का राजा सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं. सिंह संक्रांति पर सूर्य देव, श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह की पूजा करते हैं. भादों में चारों तरफ वर्षा ऋतु चरम पर रहती है. हरियाली होने से पशुओं को हरा चारा भरपूर मात्रा में मिलता है, 

 मान्यता है कि इस दिन विशेषतौर पर घी खाने से मानसिक और शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी होती है. स्वास्थ के लिहाज से ये बहुत लाभदायक है. 

जानते हैं सिंह संक्रांकि का पुण्यकाल और सूर्य पूजा विधि :जेड

सिंह संक्रांति पूजा ‌विधि :-

Singh sankranti puja vidhi :-

हिंदू धर्म में एक मात्र सूर्य देव का साक्षात ईश्वर माना गया है. संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा से आरोग्य का वरदान मिलता है. भाद्रपद सिंह संक्रांति का पुण्यकाल 17 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शुरु हो जाएगा. इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में आ जाएंगे. सिंह संक्रांति पर स्नान-दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

सिंह संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान की परंपरा है, लेकिन बारिश की वजह से हर तरफ नदी उफान पर रहती है इसलिए घर में ही नदियों का जल मिलाकर  सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लें.


इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्न देने की परंपरा है, लेकिन वर्षा ऋतु के कारण अगर सूरज नजर न आए तो पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सूर्यदेव का ध्यान करें और फिर जल चढ़ाएं.


लाल रंग के कपड़े पहनकर सूर्य को जल चढ़ान शुभ होता है. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल, लाल चंदन, गेंहू के कुछ दाने डालें.


अब ऊं आदित्य नम: मंत्र का जाप करते हुए जल की धारा बनाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.


धूप, दीप लगाकर तीन बार अपने ही स्थान पर परिक्रमा जरूर लगाएं. फिर धरती के पैर छुएं और ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें. मान्यता है इससे शरीर के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही नवग्रहों की कृपा भी प्राप्त होती है.

सूर्य देव की पूजा के बाद भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की आराधना करें. सिंह संक्रांति पर भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अर्पित करने श्रेष्ठ फलदायी माना गया है.

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

arjun sisodia hindi kavita yuddha nahin jinke jeevan mein ve bhi bahut abhage honge

आज के लेख में आपके सम्मुख एक वायरल कविता जो मुझे भी प्रेरणा देती है  अर्जुन सिसोदिया की वायरल कविता 'युद्ध नहीं जिनके जीवन में वे भी बहुत अभागे होंगे arjun sisodia (अर्जुन सिसोदिया) युद्ध नहीं जिनके जीवन में वे भी बहुत अभागे होंगे युद्ध नहीं जिनके जीवन में वे भी बहुत अभागे होंगे या तो प्रण को तोड़ा होगा या फिर रण से भागे होंगे दीपक का कुछ अर्थ नहीं है जब तक तम से नहीं लड़ेगा दिनकर नहीं प्रभा बाँटेगा जब तक स्वयं नहीं धधकेगा कभी दहकती ज्वाला के बिन कुंदन भला बना है सोना बिना घिसे मेहंदी ने बोलो कब पाया है रंग सलौना जीवन के पथ के राही को क्षण भर भी विश्राम नहीं है कौन भला स्वीकार करेगा जीवन एक संग्राम नहीं है।। अपना अपना युद्ध सभी को हर युग में लड़ना पड़ता है और समय के शिलालेख पर खुद को खुद गढ़ना पड़ता है सच की खातिर हरिश्चंद्र को सकुटुम्ब बिक जाना पड़ता और स्वयं काशी में जाकर अपना मोल लगाना पड़ता दासी बनकरके भरती है पानी पटरानी पनघट में और खड़ा सम्राट वचन के कारण काशी के मरघट में ये अनवरत लड़ा जाता है होता युद्ध विराम नहीं है कौन भला स्वीकार करेगा जीवन एक संग्राम नहीं है।। हर रिश्ते की कुछ कीम...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...