Skip to main content

Dasaswamedh Ghat Aur Ganga Aarti : दशा‌स्वमेघ घाट और गंगा आरती

दशा‌स्वमेघ घाट और गंगा आरती  

दशा‌स्वमेघ घाट वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित एक पौराणिक घाट है यह वाराणसी कैंट से 6 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है यह घाट गोदौलिया चौराहे से विश्वनाथ जी जाने वाले रास्ते में  आगे चलकर गंगा जी के किनारे पर स्तिथ है ।

बनारस में कुल चौरासी घाट है पर उन सब में केवल पांच घाट ही महत्व पूर्ण है जिन्हे पंच तीर्थ कहा जाता है ये पांच घाट है आदिकेशव घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट, पचगंगा घाट,दशा‌स्वमेघ घाट ही प्रमुख है  ।

दशा‌स्वमेघ घाट का नाम दशा‌स्वमेघ क्यों पड़ा 

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राजा दिवोदास ने यहां दस अश्व मेघ यज्ञ किया था जिस कारण इसका नाम ही दशा‌स्वमेघ घाट पड़ा 

एक और पौराणिक मत के अनुसार नागवंशीय राजा विरसेन ने चक्रवर्ती बनने की इच्छा से यहां पर दस अश्वमेघ यज्ञ किए थे जिस कारण इसका नाम दशा‌स्वमेघ घाट पड़ा 

इस घाट के अगल बगल बहुत सारे मंदिर है घाट पर ही प्राचीन शीतला माता का मंदिर है जो सीढ़ियों से ऊपर जाने पर है आप यहां भी दर्शन कर सकते है पहले यह घाट भी दशा‌स्वमेघ घाट के ही हिस्से में था पर अब इसको शीतला घाट कहते है 

दशा‌स्वमेघ घाट पर ही दशा‌स्वमेघ प्लाजा बना हुआ है यह मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है प्लाजा में खाने पीने से लेकर खरीदारी करने और एक रूफ टॉप रेस्टुरेंट भी खुलना है जिससे आपको खाने पीने के साथ गंगा जी का व्यू भी मिल सके की व्यवस्था की गई है  

प्लाजा में कुल 144 दुकानें है जिनमे लकड़ी के खिलौने बनारसी साड़ी खाने पीने के आइटम हैंडीक्राफ्ट के आइटम आदि मिलने की वयवस्था की गई है तो आप यदि यहां आए तो प्लाजा भी जरूर घूमे।

आप यहां पे नाव की सवारी भी कर सकते है जिसका प्रति वायक्ति 40 या 50 रुपया लगता है आप गंगा उस पार जाकर रेती (बालू) पर भी घूम सकते है और उस पार घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का आनंद भी ले सकते है   ।

 विश्व प्रसिद्ध वाराणसी की (काशी )की गंगा आरती 

DasaswamedhGhatAurGangaAarti


दशा‌स्वमेघ घाट पर ही विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है जिसको देखने के लिए विश्व भर के श्रद्धालु आते है और आरती का लुत्फ उठाते है आप भी बनारस आए तो आरती का आनंद जरूर उठाएं 

गंगा आरती प्रतिदिन शाम में आयोजित होती है यह गंगा सेवा निधि ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जाती है  साल 1991 से पहली बार गंगा आरती दशा‌स्वमेघ घाट पर शुरू हुई है तब से आज तक लगातार आरती होती है और जो बिल्कुल निशुल्क है हां आरती के बाद आप प्रसाद खरीद सकते है 

प्रतिदिन शाम को 6 बजे से 7 बजे के बीच में  सात अर्चक द्वारा गंगा आरती की जाती है जिनके लिए घाट पर ही घाट से थोड़ा ऊंचा चबूतरा बना हुआ है इनके साथ रिद्धि सिद्धि भी होती है पहले अर्चक द्वारा आरती की जाती है जोकि घंटे घड़ियालों और डमरू की आवाज और गंगा जी में भक्तो द्वारा जलाए दियो और आरती के द्वारा माहौल एक दम भक्ति मय हो जाता है और भक्तो को अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है 

पहले अर्चक पहले अगरबत्ती से फिर  लोहबान से फिर एक बड़े आरतीदानी से आरती होती है फिर आगे  सब कुछ अलग चीजों  से आरती होती है और भक्त जब आरती होती है तो मंत्र मुग्द हो जाते है घंटे घड़ियाल और डमरू की ध्वनि आपको एक अलग एहसास कराएगी यहां आरती से आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है 

आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा कॉमेंट में जरूर बताएं

ये सारी कहानियां और बाते पौराणिक ग्रंथों और तथ्यों पर आधारित है हम किसी बात सत्यता की की कोई गारंटी नहीं लेते ।

धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

Laal Bahadur Shastri : लाल बहादुर शास्त्री आइए जानते है भारत के दितीय लेकिन अदितीय प्रधान मंत्री के बारे में

लाल बहादुर शास्त्री लाल बहादुर शास्त्री आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे शान्त स्वभाव के दिखाने वाले शास्त्री जी अंदर से उतने ही मजबूत थे वो जब कोई निर्णय ले लेते तो उस पर अडिग रहते थे उनके कार्यकाल में ही भारत ने पाकिस्तान को जंग में हरा दिया था उनका दिया नारा जय जवान जय किसान  देश वासियों को देश भक्ति की भावना से भर दिया था नतीजा भारत ने 1965 के युद्ध में हरा दिया था और खुद पाकिस्तान ने भी ये नही सोचा था की वो हार जाएगा क्यों की उससे पहले चीन ने 1962 में भारत को हराया था  तो आइए जानते है भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म, परिवार , बच्चे,  , स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने और प्रधान मंत्री बनने और पाकिस्तान को हराने की कहानी हमारे ब्लॉग पोस्ट में तो आइए जानते है  जन्म   श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को   वाराणसी से  16 किलोमीटर   दूर , मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव  एक स्कूल शिक्षक थे। और माता राम दुलारी गृहणी थी , जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष ...

Natarajan Chandrasekaran CEO of Tata group न. चंद्रशेखरन की सैलरी कितनी है

Natarajan Chandrasekaran नटराजन चंद्रशेखरन  आज हम आपको अपने ब्लॉग पोस्ट में टाटा ग्रुप के चैयरमैन न. चंद्रशेखरन के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है कौन है न.  चंद्रशेखरन Natarajan Chandrasekaran और क्या करते है टाटा ग्रुप में मेरे इस पोस्ट में  प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  early life and education टाटा ग्रुप के चेयरमैन Natarajan Chandrasekaran  न. चंद्रशेखरन का जन्म वर्ष 1963 में तमिलनाडु राज्य में नमक्कल के नजदीक स्थित मोहनुर में एक किसान परिवार में हुआ था.एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं ।चंद्रशेखरन की प्राथमिक शिक्षा तमिल मीडियम स्कूल में हुई और वह अपने दो भाइयों के साथ मोहनूर नाम के गांव में 3 किमी पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे। उनको फिर प्राथमिक शिक्षा के बाद प्रोग्रामिंग में लगाव हो गया और फिर   प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात चंद्रशेखरन ने कोयम्बटूर स्थित कोयम्बटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नामांकन कराया और यहां से एप्लाइड साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल किया. तत्पश्चात वे त्रिची (वर्तमान में तिरुचिराप्पली) स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ...