Skip to main content

Nobel Prize : नोबेल पुरस्कार क्यों और कब दिए जाते है और क्या होता है नोबेल पुरस्कार



Nobel Prize 


नोबेल पुरस्कारों 2022 (nobel prize 2022)की घोसणा हो चुकी है हर साल नोबेल पुरस्कार अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालो को नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है तो आपके मन में भी आता होगा क्या होता है नोबेल पुरस्कार तो आइए जानते है नोबेल पुरस्कार क्या होता है कब शुरु किया गया था कब वितरित होता है नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार हर  साल 6 श्रेणि में नोबेल पुरस्कार दिए जाते है पहले पांच श्रेणी में ही नोबेल पुरस्कार दिए जाते थे बाद में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 1968 में, स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में नोबेल पुरस्कार में  जोड़ा था ।

स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में साल 1901 से हर साल नोबेल फाउंडेशन द्वारा असाधारण कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार छह अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है और हर नोबेल पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. नोबेल पुरस्कार को विश्व में बौद्धिक उपलब्धि के लिये दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो स्वीडिश आविष्कारक और उद्योगपति अल्फ्रेड नोबेल द्वारा दिये गए फंड से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता क्या है आइए जानते है कौन थे अल्फ्रेड नोबेल ।


 कौन थे अल्फ्रेड नोबेल


अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्टॉकहोम, स्वीडन में इंजीनियरों  से भरे  एक परिवार में हुआ था। वह एक रसायन विज्ञानी , एक इंजीनियर और महान आविष्कारक थे। 1894 में, नोबेल ने बोफोर्स लोहा और इस्पात मिल खरीदी, जिसे उन्होंने एक अस्त्र शस्त्र निर्माण फैक्ट्री में बदल दिया था । नोबेल ने बैलिस्टाइट का अविष्कार किया था । यह आविष्कार धुआं रहित अपनी श्रेणी के कई सैन्य विस्फोटकों का अग्रदूत था,   नोबेल ने अपने जीवनकाल के दौरान अपनेे पेटेंटो और अविस्कारो से काफी  संपत्ति अर्जित की थी , उनकी अधिकांश संपत्ति उनके 355 आविष्कारों से आई, जिनमें से डायनामाइट सबसे प्रसिद्ध है और सबसे घातक था ।

 नोबेल 1888 में,  एक फ्रांसीसी समाचार पत्र में “मृत्यु का व्यापारी मर चुका है” शीर्षक से अपने स्वयं के मरने को खबर को पढ़कर चकित रह गये थे जो की थी  उनके भाई लुडविग की मृत्युु की थी जिनकी मृत्यु हुई थी पर पेपर ने उनको समझ के  छाप दिया था जिनकी मृत्यु हुई थी;  मृत्यु की खबर उनकी मृत्यु के आठ साल पहले के  लिखी गई थी । लेख ने नोबेल को विचलित कर दिया और उन्हें इस बात को लेकर आशंकित कर दिया कि उन्हें  लोग भविष्य में कैसे याद  करेंगे , इस बात ने उन्हें अपनी  वसीयत बदलने को प्रेरित किया और उन्होंने अपनी सारी पूजी को ऐसे लोगो के देने का निर्णय किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो  अल्फ्रेड नोबेल की  मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को, ब्रेन हेमरेज से इटली के सैन रेमो में उनके विला में  हुई । उस समय वह 63 वर्ष के थे।

 उनके आलोचकों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उन्होंने अपनी वसीयत में संपत्ति का 94% भाग (उस समय लगभग 31 मिलियन SEK) उन लोगों को पुरस्कार देने के लिए रख दिया है, जिनके प्रयासों ने साहित्य, चिकित्सा या शरीर विज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री और शांति के क्षेत्र में अपने काम से “मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ” देने का काम किया है.

इसके ठीक 5 साल बाद 1901 में नोबेल की अंतिम वसीयत को अमलीजामा पहनाया गया और नोबेल पुरस्कार देने का काम शुरू हुआ और ये पुरस्कार हर साल उनके  पुण्य तिथि 10 दिसम्बर को दिया जाता है 

अल्फ्रेड नोबेल ने 'डाइनामाइट' नामक विस्फोटक का आविष्कार किया था. अपने जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें युद्ध में भारी तबाही मचाने वाले अपने अविष्कारों को लेकर बहुत पश्चाताप था. उन्होंने मानव हित की आकांक्षा से प्रेरित होकर अपने धन का उपयोग स्थापित करने में किया, जो हर साल भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करने वालों को पुरस्कार देता है.


 नोबेल की वसीयत


नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल  के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई थी।

अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में लिखा कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन को दे दिया जाए और इन पैसों से नोबेल पुरस्कार दिया जाए.

उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड में रखा जाए और उसके सालाना ब्याज से मानवजाति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया जाए।


नोबेल पुरस्कार की राशि कितनी होती है?


नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है । नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को 10,00,000 स्वीडिश क्रोना (लगभग 7.3 करोड़ रुपए) की पुरस्कार राशि भी मिलती है. यानी कुल 6 फील्ड में यह पुरस्कार राशि हर साल 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का है ।


नोबेल पुरस्कार की चयन समिति


नोबेल फाउंडेशन 5 लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा तय किया जाता है अन्य चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रस्टियों) द्वारा तय किए जाते हैं।

वर्तमान में साल 1995 से, नोबेल फाउंडेशन के सभी सदस्यों का चयन संस्थानों के ट्रस्टियों द्वारा ही दिया जाता है

स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण यह होता है कि सम्मानप्राप्त व्यक्ति स्वीडन के राजा के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते है।


 नोबेल पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है


नोबेल पुरस्कारों का प्रशासकीय कार्य नोबेल फाउंडेशन देखता है. नोबेल फाउंडेशन  की स्थापना 1900 में हुई थी

नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। .

रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी या फिजिक्स , केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है।

 कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है ।

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है ।

 शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है । 

किसी भी साल 3 से ज्यादा लोगो को  एक श्रेणी में पुरस्कार नही दिए जाते हैं ।

नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत भी किसी को भी नहीं दियें जाते  है 

 नोबेल पुरस्कार पहली बार कब दिया गया गया था 

नोबेल पुरस्कार पुरस्कार पहली बार 10 दिसम्बर  1901 में भौतिकी, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए दिया गया था. 

पहला नोबेल पुरस्कार 

भौतिकी के क्षेत्र में विलहम कॉनरैड रॉटजन,

केमिस्ट्री के क्षेत्र में जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, 

मेडिसिन के क्षेत्र में इमिल वॉन बेहरिंग, 

साहित्य के क्षेत्र में सुली प्रुधोम 

शांति के क्षेत्र में हेनरी डूनांट 

को दिया गया था ।


कितने लोगो को अब तक दिया गया है नोबेल प्राइज 


1901 में शुरू होने के बाद से 2021 तक 975 व्यक्तियों और संगठनों को 609 बार नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं.

नोबेल पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिला कौन थी? -प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता महिला 

करुणा और सेवा की साकार मूर्ति मदर टेरेसा प्रथम महिला नोबेल पुरस्कार विजेता (1979)  थी वो पहली महिला थी जीने नोबेल पुरस्कार दिया गया था 


भारत से नोबेल पुरस्कार विजेता 


  1. रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य 1913  साहित्यिक
  2. सी० वी० रमन भौतिक विज्ञान 1930. ...
  3. हर गोबिंद खुराना * चिकित्सा 1968. ...
  4. मदर टेरेसा शांति 1979. ...
  5. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर भौतिक विज्ञान 1983. ...
  6. अमर्त्य सेन आर्थिक विज्ञान 1998. ...
  7. वेंकटरमन रामकृष्णन ** रसायन 2009. ...
  8. कैलाश सत्यार्थी। शांति 2014.
  9. अभिजीत बनर्जी अर्थशास्त्र 2019 


कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

Q1- नोबेल पुरस्कार को कब शुरू किया गया था ?

Ans- नोबेल पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की याद में 10 दिसंबर 1901 में शुरू किया गया था ।

Q2- अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु कब हुई थी ?

Ans- अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु 10 दिसंबर 1896 को हुई थी । 

Q3- नोबेल पुरस्कार में क्या दिया जाता हैं ?

Ans- नोबेल पुरस्कार में एक मेडल , एक सर्टिफिकेट  और 1000000 स्वीडिश क्रोना लगभग 7.3 करोड़ रुपए दिए जाते हैं 

Q4- नोबेल पुरस्कार किस किस क्षेत्र में दिया जाता हैं ? 

Ans- नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में हर साल दिया जाता हैं ।

Q5- अब तक कितने लोगो को नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है ?

Ans- 1901 में शुरू होने के बाद से 2021 तक 975 व्यक्तियों और संगठनों को 609 बार नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं. 

Q6- अल्फ्रेड नोबेल का जन्म कब हुआ था ?

Ans- अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था ।


आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं यदि कोई कमी हो तो हमे अवगत कराए हम गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे आप हमे मेल भी कर सकते है ब्लॉग अच्छा लगे तो शेयर करे 

धन्यवाद 

आप यह भी पढ़ सकते हैं  LCH Helicopter


Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

पवन कुमार गोयनका : pawan kumar goynka father of scorpio : Biography of Pawan Kumar Goynka

प वन गोयनका जी को लोग फादर ऑफ स्कॉर्पियो मैन के नाम से भी जनता है वह एक इंडियन बिजनेस मैन है । एक इंडियन बिजनेस मैन है वह महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके है इनकी देख रेख़ में ही महिंद्रा ग्रुप में स्कॉर्पियो का सपना साकार हुआ था आइए जाने है पवन कुमार गोयनका की और विशेषता पढ़ाई शिक्षा और करियर के बारे में हमारे इस पोस्ट में।   नाम   पवन कुमार गोयनका  पिता का नाम श्याम सुंदर गोयनका  माता का नाम परमेश्वर गोदरेज पत्नी   ममता गोयनका बच्चे   पूजा गोयनका  पुनीत गोयनका  वयवसाय व्यवसाई  जन्म तिथि 23 सितंबर 1954 जन्म दिन   23 सितंबर  पढ़ाई   आईआईटी कानपुर से बीटेक 1975 कार्नेल विश्व विद्यालय से पीएचडी 1979 पद महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के एमडी सैंगयोंग मोटर कोरिया के अध्यक्ष  नेट वर्थ 1 मिलियन से 5 मिलियन  सोर्स गूगल    पवन कुमार गोयनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा पवन कुमार गोयनका का जन्म 23 सितम्बर 1954 श्याम सुंदर गोयनका और परमेश्वर गोदरेज के यहां हरपालपुर मध्यप्रदेश में ह...