Skip to main content

Share Brokers : शेयर ब्रोकर का क्या कार्य है जाने

आप कभी भी कोई भीं शेयर मार्केट से डायरेक्ट नही खरीद सकते है उसके लिए आप को जरूरत होती है Share Brokers : शेयर ब्रोकर का क्या कार्य है जाने  तो आइए जानते है क्या होता शेयर ब्रोकर ? शेयर ब्रोकर क्या कार्य होता है ? शेयर ब्रोकर के प्रकार ? तो आइए जानते है । शेयर मार्केट: शेयर बाजार: शेयर ब्रोकर : शेयर:


शेयर ब्रोकर क्या होते है है और इनका क्या कार्य होता है 
Share Brokers (दलाल) 

कोई भी व्यक्ति सीधे स्टॉक मार्केट के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश नहीं कर सकता है या यू कहे की डायरेक्ट शेयर नही खरीद सकता है तो उसे एक इंटर मिडियेट या बिचौलिया की जरूरत होती है जो कुछ फीस चार्ज करके उनका ऑर्डर स्टॉक एक्सचेंज में पहुंचता है ये आपका डीमैट अकाउंट Demat Account  या ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाते है इसी अकाउंट से आप शेयर बाजार में खरीद फरोख्त या निवेश कर सकते है 

 ये ब्रोकर पहले से ही शेयर बाजार में सेबी SEBI और स्टॉक एक्सचेंज Stock Exchange रजिस्टर्ड होते है जो लोगो की खरीद बिक्री में मदद करते है और कमीशन चार्ज करते है ये कोई व्यक्ति भी हो सकता है जो शेयर मार्केट में रजिस्टर्ड हो या कोई फर्म भी हो सकती है जो रजिस्टर हो और लोगो को व्यापार करने में मदद करे ।

जैसे की आप को xyz कंपनी के 10 शेयर खरीदने है तो आप ब्रोकर के पास 10 शेयरों का ऑर्डर लगा देते है तो ये आप के लिए उस कंपनी के शेयर बेचने वाले को ढूंढ के  आपको शेयर दिला दे देता है ऑर्डर पूरा कराता हैं और अपना कमीशन ले लेता है 

ShareBrokers


Brokerage (ब्रोकरेज)

जैसा कि हम जान चुके है की कोई व्यक्ति डायरेक्ट शेयर नही खरीद सकता है तो उसको बिचोलियो की जरूरत होती है और वो कुछ कमीशन चार्ज करते है इसी को हम ब्रोकरेज कहते है कोई भी डिसकाउंट ब्रोकर फर्म अधिकतम 20 रुपए प्रति ट्रेड (व्यायार) शुल्क लेते है।

शेयर ब्रोकर कितने प्रकार के होते है 

शेयर ब्रोकर मुख्यत दो प्रकार के होते है 

1.Full Servive Broker फूल सर्विस ब्रोकर 

2.Discount Broker डिस्काउंट ब्रोकर 


Full service broker:-

फूल सर्विस ब्रोकर वो ब्रोकर होते है जो अपने ग्राहकों को डीमैट अकाउंट  खुलवाते है और कहा पैसा लगाए कब शेयर मार्केट में शेयर खरीदे कब बेचे IPO (आईपीओ) में निवेश करने में मदद मतलब वो निवेश कब करे कहा करे सारी बातो का ख्याल रखता है और Full service broker पैसे भी ज्यादा चार्ज करते है इनका कस्टमर को सपोर्ट बहोत अच्छा होता है और सर्विस भी बहुत अच्छी होती हैं इनका ब्रांच भी कई शहरों में होता है ये साल के 800 से 1200 सौ रुपए चार्ज  करते है अगर आप पहली बार निवेश करने जा रहे है तो फुल टाइम ब्रोकर से ही संपर्क करे ये आप को निवेश करने के सही तरीके बताएंगे और आप के पैसे को सही जगह लगाएग 

  • कुछ फुल टाइम ब्रोकर 
  • ICICI Direct 
  • Share Khan 
  • HDFC Securities 
  • Axix Securities 


Discount Broker :-


 डिस्काउंट ब्रोकर वो ब्रोकर होते है जो आप को एक प्लेट फार्म उपलब्ध करा देते है और कोई सलाह या सुविधा नहीं देते है यहां ट्रेड आपको अपने हिसाब से करना होता है नफा नुकसान खुद समझना पड़ता है डिस्काउंट ब्रोकर बहुत ही कम फीस चार्ज करते है और आपका डीमैट अकाउंट खुलवा देते और आईपीओ म्युचुअल फंड्स और शेयर में खरीद फरोख्त की सुविधा देते है

कुछ डिस्काउंट ब्रोकर 

  • Upstox 
  • Groww App 
  • Angle one

तो आप को जब शेयर मार्केट में निवेश करना हो तो आप पहले किसी ब्रोकर से संपर्क करे और अपना डीमैट एकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाए ये आप आज के समय में ऑनलाइन भी मोबाइल से खोला जा सकता है और आधे घंटे से भी कम समय में वेरिफाइड हो जाता है और आप शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए तैयार हो जाते है तो खोलिए अपना डीमैट एकाउंट और ट्रेडिंग एकाउंट करिए निवेश डीमैट एकाउंट Demat Account  और ट्रेडिंग एकाउंट Trading Account के  बारे में हम आपको अगले ब्लॉग में विस्तार से बताएंगे और शेयर मार्केट के बारे में और जानकारी उपलब्ध कराएंगे  

जब भी आप किसी शेयर ब्रोकर से संपर्क करे तो सुनिश्चित कर ले की वो सेबी SEBI और स्टॉक एक्सचेंज Stock Exchange में जरूर रजिस्टर्ड हो वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आप ठगी के शिकार हो सकते है तो ये जरूर सुनिश्चित कर ले की आपका ब्रोकर रजिस्टर्ड है या नहीं फिर ब्रोकर तय कर लिजिए


शेयर ब्रोकर के कुछ मुख्य कार्य 


#1. स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों को शेयर बाजार और अन्य प्रतिभूतियों में निवेश करने की सुविधा देते हैं

#2. क्योंकि ब्रोकर को बाजार के बारे में अच्छी समझ होती है इसलिए वे ग्राहकों को सही सलाह दे सकते हैं कि कब शेयर खरीदें और कब शेयर बेचें

#3. स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों की तरफ से शेयर को बेचते और खरीदतें हैं, और सभी कागजी कारवाही को सँभालते हैं

#4.  किसी भी नए निवेश के बारे में स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों को सूचित करते हैं

#5. शेयर मार्केट में निवेश के  अकाउंट, ट्रेडिंग अकाउंट Open करवाते 

ब्रोकर समय समय पर अपने ग्राहकों को महत्व पूर्ण सुझाव देते रहते है। 


शेयर ब्रोकर का चुनाव कैसे देखे और करे 

आप शेयर ब्रोकर का चुनाव निम्न चीजों को ध्यान रखकर  कर सकते है ।

  • ब्रोकर विभिन्न प्रकार 
  • कीमतें
  • ट्रेडिंग सेगमेंट/क्षेत्रों की सीमा या रेंज
  • पैसे के स्थानान्तरण या ट्रान्सफर की प्रक्रिया
  • ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स अर्थात ट्रेडिंग मंच
  • रिसर्च टीम की विशेषज्ञता
  • भौगोलिक उपस्थिति 


कुछ महत्व पूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर FAQ


Q1- शेयर ब्रोकर के क्या कार्य होते है ? 

Ans- स्टॉक ब्रोकर अपने ग्राहकों को शेयर बाजार और अन्य प्रतिभूतियों में निवेश करने की सुविधा देते हैं । क्योंकि ब्रोकर को बाजार के बारे में अच्छी समझ होती है इसलिए वे ग्राहकों को सही सलाह दे सकते हैं कि कब शेयर खरीदें और कब शेयर बेचें और कमाई कैसे करे वो ग्राहकों को बताते है ।


Q2- भारत में कितने शेयर ब्रोकर कार्य करते  हैं?


Ans- भारत  INDIA में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई NSE) के तहत 279 शेयर ब्रोकर पंजीकृत हैं और उनमें से, शीर्ष 20 स्टॉक ब्रोकर्स के पास सक्रिय ग्राहकों का 75% हिस्सा हैं। और आप इनमे से किसी एक से सेवा ले सकते है ।


Q3- शेयर ब्रोकर कैसे चुने ? शेयर ब्रोकर का चुनाव कैसे करे ? 



Ans-शेयर ब्रोकर चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • ब्रोकर विभिन्न प्रकार 
  • कीमतें
  • ट्रेडिंग सेगमेंट/क्षेत्रों की सीमा या रेंज
  • पैसे के स्थानान्तरण या ट्रान्सफर की प्रक्रिया
  • ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स अर्थात ट्रेडिंग मंच
  • रिसर्च टीम की विशेषज्ञता
  • भौगोलिक उपस्थिति


आप शेयर मार्केट में किसी शेयर ब्रोकर से समझ बूझ कर पैसा लगाए और अपने पूरे पैसे कभी भी किसी के कहने पर एक साथ न लगाएं ।

 आप यह भी देख सकते है  शेयर मार्केट 


आशा है आपको  हमारा Share Brokers : शेयर ब्रोकर का क्या कार्य है जाने  पर लिखा  ब्लॉग पसंद आया होगा आपको ब्लॉग  कैसा लगा कॉमेंट में जरूर बताएं ताकि हम जरूरी बदलाव कर सके आपके  विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है हमारे ब्लॉग को फॉलो करे अपनी राय दे धन्यवाद ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

पवन कुमार गोयनका : pawan kumar goynka father of scorpio : Biography of Pawan Kumar Goynka

प वन गोयनका जी को लोग फादर ऑफ स्कॉर्पियो मैन के नाम से भी जनता है वह एक इंडियन बिजनेस मैन है । एक इंडियन बिजनेस मैन है वह महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके है इनकी देख रेख़ में ही महिंद्रा ग्रुप में स्कॉर्पियो का सपना साकार हुआ था आइए जाने है पवन कुमार गोयनका की और विशेषता पढ़ाई शिक्षा और करियर के बारे में हमारे इस पोस्ट में।   नाम   पवन कुमार गोयनका  पिता का नाम श्याम सुंदर गोयनका  माता का नाम परमेश्वर गोदरेज पत्नी   ममता गोयनका बच्चे   पूजा गोयनका  पुनीत गोयनका  वयवसाय व्यवसाई  जन्म तिथि 23 सितंबर 1954 जन्म दिन   23 सितंबर  पढ़ाई   आईआईटी कानपुर से बीटेक 1975 कार्नेल विश्व विद्यालय से पीएचडी 1979 पद महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के एमडी सैंगयोंग मोटर कोरिया के अध्यक्ष  नेट वर्थ 1 मिलियन से 5 मिलियन  सोर्स गूगल    पवन कुमार गोयनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा पवन कुमार गोयनका का जन्म 23 सितम्बर 1954 श्याम सुंदर गोयनका और परमेश्वर गोदरेज के यहां हरपालपुर मध्यप्रदेश में ह...