Skip to main content

Matri Navami 2022 मातृ नवमी 2022 :पितृ पक्ष में कब और क्यों मनाते है

  पितृ पक्ष में मातृ नवमी कब और क्यों मनाते है

पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है जैसे हम भगवान की पूजा करते है और हमारा मंगल होता है उससे तरह पितृ या पूर्वज भी हमको मंगल और शुभ का आशीर्वाद देते है और हमारी रक्षा करते है  इसलिए पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता है और उनका तर्पण और श्राद्ध किया जाता क्युकी मान्यता है पितृ पक्ष में पूर्वज या पितृ लोग पितृ लोक से पृथ्वी पर वापस आते है जब हम उनका श्राद्ध और तर्पण करते है तो वो प्रसन होते है और हमारी रक्षा करते है और हमारा मंगल करते है  इस बार 2022 में करीब 12 सालो बाद पितृ पक्ष 16 दिन का पड़ा है 

मातृ नवमी

Matri navmi 2022  Pitra paksh tarpan kaise kare pitra paksh me  पितृदोष pitra paksh dosh #matrinavmi shradha paksh  taroan


पितर पक्ष की नवमी तिथि अर्थात अश्विन कृष्ण नवमी के दिन माताओं, सुहागिन स्त्रियों और आज्ञात महिलाओं के श्राद्ध करने का विधान है। अतः इस श्राद्ध तिथि को मातृ नवमी कहा गया है।

हमारे पुराणों में लिखा है की पितृ दोष निवारण के लिए भी पितृ पक्ष में पितरों का श्रद्धा के श्राद्ध करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है और वृद्धि होती है पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहते है क्यों की इसमें श्रद्धा पूर्वक सारा काम किया जाता है इसलिए इसे श्राद्ध पक्ष भी कहते है 

 पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान विधि विधान से पितरों का श्राद्ध कर्म आदि करने से पितरों का आशीर्वाद सदैव अपने परिजनों पर बना रहता है। मान्यता है कि इस दौरान पितृ धरती पर वास करते हैं तथा अपने परिजनों के सुखमय जीवन की कामना करते हैं। वैसे तो पितृपक्ष में 15 दिनों तक श्राद्ध कर्म चलते हैं। लेकिन इसकी नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इसे मातृ नवमी श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है।

 अश्विन मास के कृष्ण पक्ष को पितृ पक्ष के नाम से जाना जाता है। तथा पितर पक्ष की नवमी तिथि अर्थात अश्विन कृष्ण नवमी के दिन माताओं, सुहागिन स्त्रियों और आज्ञात महिलाओं के श्राद्ध करने का विधान है। अतः इस श्राद्ध तिथि को मातृ नवमी कहा गया है।

मातृ नवमी में किनका श्राद्ध होता है


पितृपक्ष में पड़ने वाला नवमी तिथि जिसे मातृ नवमी श्राद्ध के रूप में जानते हैं। दरअसल, इसका संबंध दिवंगत महिला परिजनों के श्राद्ध से है। जी हां, परिवार की ऐसी महिलाएं जिनकी मृत्यु सुहागन के रूप में हुई थी, उनके लिए यह श्राद्ध विशेष महत्व रखता है। ये महिलाएं आपके घर की दादी, मां, बेटी, बहन आदि हो सकती हैं जो दिवंगत हो चुकी हैं। माना जाता है की मातृ नवमी के दिन विधि-विधान से इनके लिए श्राद्ध कर्म काण्ड हो तो ये घर के सदस्यों से बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपना आशीर्वाद उन पर बनाए रखती हैं। ऐसे में आपका घर खुशहाल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। 

ऐसा माना जाता है, कि मातृ नवमी में महिलाओं का विधि-विधान के साथ श्राद्ध के साथ-साथ तर्पण भी किया जाए तो मातृ शक्ति प्रसन्न होती हैं तथा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण भी करती हैं। मातृ नवमी को नवमी श्राद्ध, नौमी श्राद्ध तथा अविधवा श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं 

आश्विन मास के कृष्णपक्ष की नवमी तिथि ही मातृ नवमी श्राद्ध के नाम से प्रसिद्ध है। इस दिन परिवार के सदस्य अपनी माता और परिवार की ऐसी महिलाओं का श्राद्ध करते हैं, जिनकी मृत्यु एक सुहागिन के रूप में होती है।

मातृ नवमी पे क्या करे

प्रातः स्नान आदि करने के बाद साफ सादे वस्त्र पहिने.

चौकी पर सफेद आसन बिछाकर मृत परिजन की तस्वीर / चित्र रखें।

 चित्र पर माला, फूल चढ़ाएं, उनके समीप काले तिल का दीपक एवं घूप बत्ती जलाएँ.

 तस्वीर पर गंगा जल एवं तुलसी दल अर्पित करें तथा गरूड़ पुराण, गजेन्द्र मोक्ष अथवा भागवत गीता का पाठ करें।

पाठ करने के पश्चात श्राद्ध के अनुसार सात्विक भोजन बना कर घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखें।

गाय, कौआ, चींटी, चिड़िया तथा ब्राह्मण के लिए भी भोजन अवश्य निकालें।

अपने मृत परिजन को याद करते हुए अपनी भूल के लिए उनसे क्षमा मांगे एवं यथा शक्ति दान अवश्य दें।

इस दिन तुलसी जी का पूजन अवश्य करें।

 तुलसी पर जल चढ़ा कर उनके समीप दिया जलाएं।

अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। 

श्राद्ध पूजन के बाद अगर संभव हो तो गजेंद्र मोश्र, गरुड़ पुराण या फिर भागवत गीता के नौवें अध्याय का पाठ करें। इसके बाद श्राद्ध का भोजन दक्षिण दिशा में रखें और ब्राह्मणों को भोजन करा कर उन्हें सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा दें। ध्यान रहे! पितरों को इस दिन तांबे के लोटे से जल और काले तिल के साथ तर्पण करना बिल्कुल न भूलें यथा संभव हो तो किसी जरूरत मंद को दान करे 

श्राद्ध का भोजन

चावल की खीर, पूड़ी सब्जी, कलाकंद, सफेद फल, लौंग-ईलायची और मिश्री अर्पित करें। 

मातृ नवमी श्राद्ध मुहूर्त 

नवमी श्राद्ध सोमवार, सितम्बर 19, 2022 को


नवमी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 18, 2022 को 04:32 शाम बजे


नवमी तिथि समाप्त – सितम्बर 19, 2022 को 07:01 शाम बजे


कुतुप मूहूर्त – 11:50 सुबह से 12:39 दोपहर


अवधि – 00 घण्टे 49 मिनट्स


रौहिण मूहूर्त – 12:39 दोपहर से 01:28 दोपहर


अवधि – 00 घण्टे 49 मिनट्स


अपराह्न काल – 01:28 दोपहर से 03:55 शाम


अवधि – 02 घण्टे 27 मिनट्स 

आप  भी विधि विधान पूर्वक मातृ नवमी पे अपने पूर्वजों का श्रद्धा से श्राद्ध एवम तर्पण करें  और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करे पितृ को तृप्त करने से मनुष्य के जीवन में सुख एवं शांति आती है अत पितृ पक्ष में पितृ लोगो का श्राद्ध पूरी श्रद्धा के साथ करे आप यथा शक्ति ब्राह्मण भोजन दान दक्षिणा आदि  दे सकते है 

पुराणों में कहा गया है की श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध किया जाए तो मनुष्य पितृ दोष से मुक्त हो जाता ही साथ ही साथ पितृ ऋण से भी मुक्त हो जाता है पितृ भी देवताओं की तरह हमारे मंगल की कामना करते है और आशीर्वाद देते है  अतः आप भी श्रद्धा पूर्वक श्राद्ध करके पितृ से विदाई ले 

आप को ब्लॉग कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं आपके विचार हमको अच्छा करने के लिए प्रेरित करते है 

आप यह भी पढ़ें  अस्सी घाट

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...