Skip to main content

Deepawali 2022 ki mithaiyan diwali mithai Deepawali ke pakwaan

दीपावाली के पकवान Deepawali 2022 ki mithaiyan diwali mithai Deepawali ke pakwaan


दीपावली हो और हम मिठाई और पकवान की बात न करे ऐसा हो सकता है तो आइए जानते है Deepawali 2022 ki mithaiyan Deepawali ke pakwaan अपने घर पर आसानी से बना सकते है और अपने मेहमानों को परोस सकते हैं तो आइये जानते हैं  diwali mithai कैसे बनाए मेरे  ब्लॉग पोस्ट में क्या क्या पकवान बन आ सकते हैं और कौन कौन सी Diwali ki mithai बना सकते हैं तो आइये जानते हैं ।


 लड्डू दालबेसन के


यह घर पे आसानी से बनने वाली मिठाई है आप इसको घर पे दीपावली पे बना सकते है सकते है दालबेसन के लड्डू बहुत ही खास और आसानी से बनने वाली मिठाई है. लड्डू बनाने के लिए आपको दाल का बेसन , बारीक शक्कर , देसी घी चहिए होगा । एक कढ़ाई में घी गरम करें, उसमें बेसन डालें और मध्यम धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि रंग न बदलने लगे और में महक किचन में न भर जाए. जैसे ही घी अलग हो जाएगा थोड़ा पानी छिड़कें और फिर से पांच से सात मिनट तक पकाएं. गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें , लड्डू बनाना  शुरू करे ठंडे बेसन के मिश्रण में छोटी इलाइची पाउडर डालिये , बूरा डालना शुरू करें,शुरुआत में एक कप डालें और अपने हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं. चेक करें की मीठा है कि नहीं,उसी के हिसाब से और बूरा डालें. हाथों से छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं,उन्हें अच्छी तरह से रोल करें और लड्डू बनाए और अपने मेहमानों को दे । 

Deepawali2022kimithaiyan



बालूशाही मिठाई



आप diwali mithai में बालूशाही मिठाई भी बना सकते है और अपने मेहमानों को खिला सकते है की मिठाई बनाने के लिए मैदा, बेकिंग पाउडर, घी, चीनी और सौफ, खरबूजे के बीज , चाहिए । पहले चीनी और पानी की सहायता से चाशनी बनाकर रख लें और उसके बाद मैदा को गूथने के लिये एक बर्तन में निकाल लीजिए , मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाएं, अब घी और पानी , सौफ खरबूजे के बीज एक साथ डालें, और सब कुछ एक साथ मिलाएं,इस मिश्रण को का ज्यादा गुथे नहीं बस सब कुछ एक साथ मिक्स हो जाए और इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और रहने दे उसके बाद

अपने हाथ से आटे को चपटा करके दो बराबर भागों में बांट लें. इन्हें एक दूसरे के ऊपर परत करें,इसे एक फिर से चपटा करें और दो भागों में बांटने के बाद और एक को दूसरे के ऊपर पांच से छह बार परत करने की प्रक्रिया को दोहराएं. इसे फिर से 10-15 तक मिनट के लिए

रख दें, अब इसके चिकने,लम्बे बेलनाकार बेलें बना लें. इन्हें बराबर आकार में काट लें और छोटे छोटे के आकार के गोले बना लें, और हाथ से हल्का सा दबाएं और फिर प्रत्येक गोले के बीच में अपने अंगूठे से एक गड्ढा बना लें, एक कढ़ाई लें और मध्यम धीमी आंच पर तेल गर्म करें, हो सके तो सारी बालूशाही एक बार में तल लें.बालूशाही तैरने लगेगी और संकेत है कि ये अच्छी तरह से तली हुई हैं. हल्का ब्राउन होने पर इन्हें निकाल लीजिए और तुरंत गर्म चीनी की चाशनी में डुबा दीजिए, चार से पांच के लिए भिगो दें और फिर दूसरी तरफ पलट दें और इसे फिर से भीगने दें, इन्हें बाहर निकालें और चाशनी के लेप को कुछ देर के लिए सेट होने दे इस पर खीरे के बीज ऊपर से डाल सकते है और सजा सकते है ठंडा होने के बाद परोसे ।


मुग्दल मिठाई



आप Deepawali 2022 ki mithai me मुग्दल मिठाई भी बना सकते है यह बहुत ही आराम से घर पर ही बना सकते है मुग्दल बनाने के लिए आप को उर्द या मूंग दाल का बेसन , पीसी हुई चीनी, देशी घी , रिफाइन ,या वनस्पति घी , खरबूजे के बीज , इलायची , आदि चीजों की आवश्यकता होगी आप एक कड़ाही में देशी घी डालकर फिर उसमे उर्द के बेसन को डाल कर के थोड़ा देर भुने जब थोड़ा भूरा हो तो उसमे और देशी घी डाल ले जब मिश्रण सही से पक जाए तो उतार ले अब इस मिश्रण में खरबूजे के बीज और इलायची डालकर हल्का ठंडा होने दे और रोल बना कर छोटे छोटे टुकड़े में काट ले हों गया आप का मुग्दल तैयार अब आप इसे अपने मेहमानों को खिला सकते है ।


बर्फी नारियल वाली



आप दीपावली 2022 में बर्फी नारियल की भी बना सकते है ये भी बनाने में बिलकुल आसन है ये आपका 1 घंटा में बनकर तैयार भी हो जाएगा आपको नारियल बर्फी बनाने के लिए नारियल एक , दूध 1 कप, चीनी आधा कप, मलाई दो कप, पिस्ता, काजू की जरूरत होगी आप पहले नारियल छिल कर मिक्सर में बारीक पीस लें एक कड़ाई में पिसे नारियल को भूने जब तक इसका पानी न सुख जाय अब इसमें मलाई मिला दे और फिर भुने अब इसमें दूध डाल कर अच्छे से भुने अब इसमें दूध मिलाए और अच्छे से पकाए पीसी हुई चीनी मिलाएं चीनी को मिलाए आप इस मिश्रण को पकाए और फिर पकने के बाद किसी थाली में या ट्राउट में निकलकर ठंडा करे फिर ठंडा होने पर इसको निकल कर काट ले हो गई आपकी बर्फी तैयार हों गई अब आप इसे खुद भी और मेहमानो को भी खिला सकते है । 



मूंग दाल का हलवा


आप दीपावली की मिठाई में मूंग दाल का हलवा भी बना सकते है इसको बने के लि अब आप को चाहआपको चाहिए मांग दाल पीसी हुई, चीनी पीसी ,घी , दूध, किशमिश, बादाम, पिस्ता, काजू आप सबसे पहले एक कड़ाई में घी डालकर पीसी मूंग दाल को डालकर अच्छे से चलाए ताकि ये लगे , जब दाल भून जाए तो उसमे दूध किशमिश, बादाम, पिस्ता, काजू आदि मिला दे जब सारा दूध सुख जाय तो इसको उतार दे और इसमें बादाम ,और किशमिश मिलाएं और गरमागरम हलुआ खुद भी खाए और मेहमानो को भी खिलाए । 



अतः आप दीपावाली के पकवान  diwali mithai Deepawali ke pakwaan  दीपावली के त्योहार पर बना सकते है और अपने मेहमानों को खिला सकते है दिवाली पर आप ढेर सारी मिठाईयां बना सकते और दोस्तो या रिश्तेदारों के साथ मिल के करके त्योहार को माना सकते है । आप दिवाली को आराम से शांति के साथ मनाए ।




कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

Q1- दीपावली पे कौन सी मिठाई खाई जाती हैं ? 

Ans- दीपावली पे हर तरह की मिठाई खाई जाती है बस वो ताजी होनी चाहिए । 

Q2- "दीपावली की मिठाई" में क्या क्या बना सकते है ?


Ans- आप काजू कतली , गुलाब जामुन , सोहन हलुआ। बर्फी, पेड़े, पेड़ा , पान की मिठाई, पान का पेठा , जलेबी , गुजिया, खुर्मा, आदि मिठाई आसानी से घर पर दीपावली की मिठाई में बना सकते है ।

आप को हमारा ब्लॉग कैसा लगा कमेंट में जरूर बताए आप हमें मेल भी कर सकते हैं आपके विचार हमको अच्छा करने को प्रेरित करते है आप पोस्ट  शेयर भी कर सकते है धन्यवाद ।


आप यह भी देख सकते है TATA GROUP

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...