Skip to main content

खुश रहने का तरीका | best secrets to Simple way to be happy

आज के इस भागती दौड़ती हुई दुनिया में पहले तो किसी के पास अपने लिए ही समय नही है लोग सफल होने के चक्कर में अपने को इतना तनाव में महसूस करते है की वो खुश रहना ही भूल जाते है और फिर जीवन को चिंता से भर लेते है। आज के इस पोस्ट में हम जानते है खुश रहने का तरीका | best secrets to Simple way to be happy जीवन में खुशियां भरने के लिए तो पोस्ट को आराम से पूरा पढ़े।

दरअसल आज के समय में हर किसी को चिंता है।सबके पास जीवन जीने का नजरिया अलग अलग होता है। इसी विषय के बारे में कई शोध में भी बताया गया है। हॉवर्ड द्वारा प्रकाशित एक लेख में भी बताया गया है कि जो लोग खुश रहते हैं उनका दूसरे लोगों के साथ संबंध और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है।

खुशी एक ऐसी दवाई है जिसके बिना जीवन चलाना मुश्किल है।आप यदि आप खुश नहीं है तो आप का सारा जीवन ऐसे ही बेकार जायेगा,आप के आस पास ऐसे बहुत से लोग होते है जो जीवन में बहुत खुश रहते है जबकि बहुत से ऐसे लोग है जो अपने जीवन में तनाव भर कर अपने जीवन को नीरस कर देते हैं,फिर उनको किसी काम से आनंद नही मिलता है।

लोग आजकल काम को लेकर भी काफी तनाव में रहते है आज के समय में लोग अच्छे लाइफ स्टाइल, बड़ियां सैलरी पैकेज के बाद भी अकेला और तनाव महसूस करते है और खुशी की कमी को अपने जीवन में पाते है।

आज का पोस्ट आपको अपने जीवन में खुशी को प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए इसलिए ही है हालाकि हम सब के जीवन में तनाव के कुछ पल आते है पर हम सबको इससे कैसे बाहर निकलना है ये देखना होगा।

क्यों की कोई भी हो अगर वो खुश नहीं है तो फिर जीवन में मिली उपलब्धियां,पैसा, ऐशो आराम सब कुछ बेकार लगाने लगता है। 

bestsecretstoSimplewaytobehappy



खुश रहने का तरीका। way to be happy

खुश रहने को या खुशी को हम ऐसे देखते हैं जैसे इसे हमे खोजना अभी बाकी है, हासिल करना बाकी है। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि खुशी कही  बाहर नहीं मिल सकती। यह तो हमारे अंदर ही होती है।खुशी आपके जितने या हारने में नही आप जीवन में कैसे खेलते है ये जरूरी होता है।


खुश रहना सभी लोग चाहते है लेकिन वो जीवन की घटनाओं सफलता और असफलता के चक्कर में घबरा कर खुश रहना ही भूल जाते है।


जो लोग हमेशा खुश रहते हैं जरूरी नहीं उनके पास सब कुछ हो या वो जीवन में सफल हो, लेकिन उन्होंने सीख लिया है कि विपरीत परिस्थिति में कैसे खुश रहना है। आप ने देखा दुनिया के टॉप लीडर्स का ध्यान हमेशा सफलता और असफलता पर नहीं रहता है। वो दुनिया को अलग नजरिए से देखते हैं और यही फर्क उन्हें दुनिया से  अलग करता है।


Best secrets to Simple way to be happy । खुश रहने के तरीके स्टेप


आज हम आपको 12 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे आप अपने जीवन में उतार कर ये जान पाएंगे  (tewelve Tips How to Be Happy) की अपने अंदर खुशी को कैसे एहसास करोगे (how to live a happy life) तो आइए जानते है।


#1.पिछली बातो को भूले। 


जो भी आपके साथ पीछे घटित हुआ है उसको सोच सोच कर दुखी होना आपको छोड़ना पड़ेगा क्योंकि आप उसे कोई बदल तो नहीं सकते लेकिन उसको सोच सोच कर आप अपना आज का टाइम जरूर खराब कर लेंगे तो जितनी जल्दी हो पिछली बातो को भूलकर आगे बढ़ जाए।


#2.दूसरे की आपके बारे में राय


दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते है आप ये सोचना छोड़ दे क्योंकि लोग क्या सोचेंगे ये सोचकर आप अपना दिमाग खराब कर लेंगे। आप जब सभी को खुश रखने की कोशिश करोगे तो आप खुद को भी खुश नहीं रख पाओगे। आप सभी को खुश नहीं कर सकते कोई भी दुनिया में नहीं कर सकता है। तो दूसरे आप के बारे में क्या सोचेंगे ये अपने दिमाग से बिलकुल निकाल दे आप खुश रह पाओगे।


#3.दूसरो से तुलना न करे 


इस दुनिया में हर कोई अलग है आप किसी के जैसे नही बन सकते है आप किसी के जैसे तो नही लेकिन आप उनसे बेहतर बन सकते है तो आप किसी की तरह बनाने के चक्कर में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करे आप इस तरह से खुश नहीं रह पाएंगे।


#4.बिना पसंद का काम न करे। बिना पसंद की नौकरी या काम न करे


अगर आप किसी ऐसे जगह काम करते है जो आपको पसंद नही है तो उसे छोड़ दे अगर आप में हुनर है और आप में योग्यता तो आपकों नई नौकरी पाने में कोई परेशानी नहीं होगी हमेशा एसी जगह काम करे जहा आपका काम में मन लगे और आपको वो काम करने में खुशी प्राप्त हो।


#5.सोशल मीडिया से दूरी बनाए


एक काम जो आप सबसे पहले करे आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूरी बना ले क्यों यहां आप जो कुछ देखते हैं उसका असली जीवन से कुछ लेना देना नहीं है यह सब दिखावे के लिए है आप इन चीजों को देखकर परेशान न हो और social media app से कुछ दिन दूरी बनाए।



#6.जो कुछ आपके पास है उसमे खुश रहे 


आपके पास जो है उसमे खुश रहना सीखे क्योंकि ये मानव स्वभाव है कि आपको जितना  मिलता जायेगा वो आपको उतना ही कम लगता जाएगा। और जिसने सब्र करना सीख लिया वो इंसान दुनिया का सबसे खुश इंसान बन जाता है इसलिए आपके पास जो कुछ है उसी में खुश रहना सीखे आप हमेशा आनंद से रहे।


#7.नकारात्मक सोच से दूर रहे 


जीवन में यदि खुश रहना है तो नकारात्मक विचारों से दूर रहे क्यों की negative thoughts आपको खुश नही रहने देते है, कुछ रिसर्च में माना गया है की हम जैसे सोचते है जो मानते हैं, उसे अपनी और आकर्षित करते हैं। इसलिए अगर हमको खुश रहना है तो अपने आप को नकारात्मक विचारों और सोच से दूर रखे तो ही आप खुश रह पाएंगे।



#8.असफलता और सफलता का मोह छोड़ दे


आगर आपको खुश रहना है तो आप असफलता और सफलता के चक्कर में न पड़े और असफल होने का डर तो अपने मन से निकाल दे क्यों की अगर आप असफलता के बारे में सोचेंगे तो आप कुछ नया नहीं कर सकते है । असफलता का ये ये डर हमको बहुत कुछ करने से रोक देता है और हम दुखी हो जाते है। 


हर सिक्के के जैसे दो पहलू होते है वैसे ही हर काम का दो ही परिणाम होता है या तो सफलता या असफलता लेकिन असफल होना कोई बुरी बात नहीं है। आप फिर से शुरुआत कर सकते है,अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी किसी न किसी रूप में असफल हुआ है परन्तु इसका सामना करके इस से सीख ले कर आप सफलता को पा सकते है।  


#9.खुद के लिए समय निकले 

आप अपने व्यस्त जीवन में खुद के लिए भी समय निकले जो काम आपको पसंद हो उसको करने का समय जरूर निकाले जैसे यदि आपको किताबे पढ़ने का शौक है तो किताबे पढ़े, म्यूजिक का है तो उसे सुने या बजाए आपको जो भी आता है या जो भी आपकी हॉबी है उसको जरूर करे।


#10.बेकार की चिंता करना छोड़ दीजिए


कभी कभी हम लोग किसी समस्या को लेकर बहुत चिंतित हो जाते है और दुखी रहने लगते है जबकि कोई समस्या इतनी बड़ी नही होती है की उसका समाधान न निकले तो आराम से समस्या का निवारण खोजिए और व्यर्थ की चिंता करना छोड़ दीजिए, क्यों की यदि आप को खुश रहना है तो चिंता करना तो आज से ही छोड़ दीजिए क्यों की चिंता करके आप कुछ बदल नही सकते अलबता दुखी जरूर हो जायेंगे।


#11.अपने परिवार के साथ समय गुजारे


आप जितना हो सके अपने परिवार के साथ समय गुजारे आप अपने  माता-पिता, अपने भाई-बहन, अपने बच्चो, अपनी पत्नी/पति के साथ  ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करे ये सबसे अच्छा उपाय है तनाव से दूर रहने का और आप खुश भी रहेंगे। क्यों की अपने लोगो के बीच में रहकर आप ज्यादा खुश रह पाएंगे।


#12.अपने दोस्तों के साथ समय बिताना


आप अपने दोस्तो के साथ भी समय बिताया करे उनसे बाते करे क्यों की जी बाते आप किसी के साथ शेयर नही कर सकते अपने दोस्तो के साथ कर सकते है और कुछ ऐसे बाते होती है जिनके बारे में बात करने से मन हल्का होता है ।



तो मित्रो साथियों ये कुछ ऐसे टिप्स या बाते है जिनको आप अपने जीवन में लाकर के अपने जीवन में खुशी को भर सकते है क्यों की सबसे बड़ी बात तो यही है की खुशी कही बाहर नहीं होती है ये तो हमारे मन के अंदर ही होती है हमारे अपने अंदर होती है।तो अपने अंदर छिपी खुशी को कही बाहर नहीं अपने अंदर पाने का प्रयास करे।


Some tips for happiness


ये कुछ टिप्स है जिनका ध्यान रखकर आप हमेशा खुश रह सकते है।

  • हमेशा पॉजिटिव सोचे।
  • नकरतात्मक चीजों से दूर रहे
  • अपने काम से प्यार करना सीखिए।
  • किसी की बातों को दिल पर ना ले।
  • लोगो को माफ करना सीखिए।
  • मोटिवेशन वाली बुक पढ़ते रहिए।
  • दोस्तों के साथ समय बिताए। 
  • परिवार के लोगो से अपना दुख शेयर करे इससे आपका मन हल्का होगा। 



खुश रहने का तरीका FAQ 


Q1.खुश रहने का मूल मंत्र क्या है?

Ans- आप लोगो का विश्वास करें और विश्वास जीतें यही खुश रहने का मूल मंत्र है।आत्मविश्वास से इसकी शुरुआत होती है। ध्यान बांटें- जो बात आपको ज्यादा परेशान कर रही है उससे अपना ध्यान हटा कर उन बातों की तरफ कीजिए जो आपको अच्छी लगती है।जी चीज आपको ज्यादा परेशान करे उससे दूर रहिए।


Q2.हमें जीवन में क्या खुश करता है?

Ans- सकारात्मक सोच और स्वस्थ रिश्ते हमें खुश और स्वस्थ रखते हैं और हमें लंबे समय तक जीवन जीने में मदद करते हैं बजाय बहुत पैसे कमाने के,या सफल होने के।


Q3.सुखी जीवन की ओर क्या ले जाता है?

Ans- आप हर रोज सकारात्मक सोच के साथ रहते है तो ईससे अपकी खुशी और सेहत पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम ऐसे काम करें जो हमें सकारात्मक भावना दें और नकारत्मक विचारो से दूर रखे।



खुश रहने का तरीका Conclusion 



आप ने इस पोस्ट में खुश रहने का तरीका के बारे में जाना की आप इस आपाधापी की दुनिया में कैसे खुश रह सकते है आपने खुश रहने के कुछ टिप्स और बाते जानी जो आपको एक happy life जीने के लिए जरूरी है।


आशा है आपको हमारा पोस्ट खुश रहने का तरीका | best secrets to Simple way to be happy पसंद आया होगा,अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करें अगर कोई त्रुटि हो तो हमे कमेंट में बताए आपके विचारो का सदैव स्वागत है।


पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद।


आप यह भी पढ़ सकते है। 

Network Marketing 

Affiliate marketing 

सर्च इंजन मार्केटिंग के बारे जाने

Drop Servicing के बारे में जाने 

क्लाउड कम्प्यूटिंग क्या होती है

कंटेंट मार्केटिंग क्या होती है जाने

टार्गेट आडियंस क्या होती है

Pay Per Click marketing 

डिजीटल मार्केटिंग के बारे में जाने विस्तार से

गूगल बार्ड 

10 Ai  based website you must know 

Top 6 free online website 

OMR sheet  

Top 20 technology for 2023 

Chat GPT  

Sam Altman

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...