Skip to main content

Influencer Marketing फुल डिटेल गाइड in hindi

अगर आपने ने डिजीटल मार्केटिंग के काम के बारे में सुना और जाना होगा तो आप ने Influencer Marketing Business के बारे में जरूर सुना होगा आज के इस पोस्ट में हम आपको इनफ्लुएंसर मार्केटिंग के बारे में विस्तार से बताएंगे तो आइए जानते है Influencer Marketing फुल डिटेल गाइड in hindi आज के इस पोस्ट में।


जब से दुनिया में डिजिटलीकरण हुआ है तब से व्यवसाई और व्यवसाय नए नए तरीकों से अपने प्रोडक्ट को लोगो के बीच प्रमोट कर रहे है।


और इसी प्रमोशन के कारण आज के समय में इनफ्लुएंसर और इनफ्लुएंसर मार्केटिंग की डिमांड बड़ी है। जो किसी भी प्रोडक्ट को रातों रात लोगो के बीच प्रसिद्ध कर देते है और ब्रांड के व्यवसाय को बहुत जल्दी बड़ा देते है।


तो आइए जानते है विस्तार से क्या होती है Influencer मार्केटिंग के बारे में।

influencermarketinginhindi


Influencer Marketing।Influencer Marketing क्या होती है


Influencer Marketing को आप social Media Marketing का ही एक रूप समाज सकते है बस इसमें ब्रांड या व्यवसाय किसी सोशल मीडिया पे चर्चित व्यक्तित्व का सहारा लेकर अपने ब्रांड या सर्विस का प्रमोशन करते है और अपने व्यवसाय को लोगो के बीच प्रसिद्धि या स्थान दिलाते है।


आज के इस सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ब्रांड या व्यवसाय भी जानते है तभी तो कोई नया ब्रांड या मूवी आज के समय में अपना प्रमोशन इन्ही social Media Influencer द्वारा,या सोशल मीडिया पे ही करती हैं। आज के समय में सोशल मीडिया सबसे शक्ति शाली नेटवर्क है।


सोशल मीडिया पे चर्चित व्यक्ति किसी भी ब्रांड को बहुत कम समय में बहुत अधिक प्रसिद्ध कर सकता है और ब्रांड या व्यवसाय ये क्वालिटी अच्छे से जान चुके है और Influencer Marketing business आज के समय में तेजी से बड़ने वाला बिजनेस हो गया है।


सरल शब्दों में हम समझे तो Influencer Marketing एक ऐसे marketing business को दर्शाती है जिसमें कोई व्यवसाई अपने व्यवसाय को सोशल मीडिया पे चर्चित जैसे face books, Instagram, YouTube,Tik tok , blogger आदि पे फेमस और ज्यादा फॉलोअर्स वाले व्यक्ति से अपने ब्रांड का प्रमोशन करवाते है।


हाल के समय में हमने देखा है की कई ब्रांड ने अपने प्रमोशन के लिए कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का ही सहारा लिया है।


Influencer का हिंदी में अर्थ क्या होता है।influence और Influencer क्या होता है।



इनफ्लुएंसर का हिंदी में अर्थ होता है प्रभावित करने वाला अर्थात जो व्यक्ति अपने किसी खास गुण से लोगो को प्रभावित कर सकते है उन्हे Influencer कहते है। 



Influence शब्द का हिंदी में मतलब होता प्रभाव । और Influencer शब्द का अर्थ है प्रभाव डालने वाला या प्रभावित करने वाला। आज के समय बहुत से Social media platforms है। जिन पर काफी influencers मौजूद हैं । इनके followers इनसे काफी हद्द तक प्रभावित होते हैं ।और influencers की बात को मान कर कई तरह के product की shopping भी करते है।और कई नए products , service को अपना लेते हैं।


इसका सबसे बड़ा कारण ये होता है कि लोग influencers के स्टाइल और लुक और काम करने के तरीके से प्रभावित होते है । Influencers अपने followers का विश्वास (trust) जितने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।


Influencers जब अपने followers में विश्वास बना लेते हैं तो उनके द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले products या service में उनके followers का विश्वास भी बन जाता है और वो इन प्रोडक्ट मार्केटिंग करने लग जाते हैं।


Social media influencer कौन होते है और क्या करते है


आज के समय में कई सोशल मीडिया साइट्स है और इनमे ढेरो यूजर जुड़े हुए है और इन्ही यूजर में से कुछ अपने किसी खास तरह के ज्ञान या टैलेंट के बारे में पोस्ट करते है।


ये talent कुछ भी हो सकता है जैसे educational, motivational, Jim or Fitness, entertainment, cooking, travelling आदि के बारे में इनके अनूठे ज्ञान और कला को देखकर लोग इनसे प्रभावित होते है और इनको follow करते है।


जो इनका talent होता है उसको niche कहते है,जैसे कोई cooking के बारे में लिख या वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा है तो उसका niche cooking होगा,इसी niche के आधार पे brand ye तय करते हैं कि किस infulencer से किस चीज की मार्केटिंग कराई जा सकती है।


सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी कई प्रकार के होते है आइए जानते है इनके प्रकार के बारे में 



Types Of social media influencer। इनफ्लुएंसर के प्रकार हिन्दी में



Social media Influencers भी कईं तरह के होते हैं।social media App पर किसी के ज्यादा followers होने से वो influencer नहीं बन जाता। जब तक उनके followers उस influencers से social media पर ज्यादा interact ना करते हों,यानी उनकी पोस्ट को likes, comment, या share ना करते हों, तब तक उनको अच्छा influencer नहीं माना जाता।



सोशल मीडिया पे followers के हिसाब से influencer के भी कई प्रकार होते है आइए जानते है influencer के कितने प्रकार होते है


Types of Influencers 
Influencer marketing kya hai


1. Nano Influencers

2. Micro Influencers

3. Macro Influencers

4. Mega Influencers


Nano Influencers – Nano Influencers वो इंफ्लुएंसर्स होते है जिनके 1000 (1k) से 10000 (10k) तक followers होते हैं। 


Micro Influencer – Micro Influencer वो इंफ्लुएंसर होते है जिनके 10k से 100k तक followers होते हैं।


Macro Influencer – Macro Influencer उन influencers को कहते है जिनके followers 100k से 1 Million तक होते हैं।


Mega Influencer – Mega Influencer उन Influencer को कहते है जिनके followers कि संख्या 1 Million से ज्यादा होती है।


इनफ्लुएंसर के प्रकार के बारे में तो आप जान गए आइए जानते है इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के फायदे के बारे में।



Influencer Marketing Benefits। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग लाभ 



अगर हम किसी प्रकार के विज्ञापन अभियान से जुड़ते है तो उसके फायदे के बारे में जरूर जानना चाहते है तो ,आइए जानते है की आज के समय में इनफ्लुएंसर मार्केटिंग से होने वाले फायदे के बारे में।


1.अपने प्रोडक्ट और सर्विस को बहुत जल्दी लोकप्रिय बनाने में।

2.अपने ब्रांड की विश्वसनीयता और ग्राहक वर्ग में विश्वास बनाने में।

3.अपने ब्रांड जागरूकता और पहुंच बढ़ाएँ।

4.अपनी सामग्री रणनीति को समृद्ध करें।

5.अपने ब्रांड से ग्राहक के दीर्घकालिन जुड़ाव के लिए।

6.खरीदने के निर्णय को बढ़ाती है।

7.बिक्री बढ़ाने में बहुत मददगार है।

8.प्रभावी लागत को कम करती है और समय भी बचाता है।

9.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असीमित शेयर करने की सुविधा।

10.किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट और सर्विस के लिए influencer Marketing एक दम फिट होती है।


आइए फायदे जानने के बाद जानते है Influencers किसी विज्ञापन अभियान का हिस्सा बनने के लिए कितने पैसे लेते है।



Influencers कितना charge करते हैं? Influencers fees?


इस काम में Influencers का कोई fix price नहीं होता। Influencers को अपने followers कि संख्या के मुताबिक पैसे मिलते हैं। और Influencer Marketing के लिए कोई उनकी social media engagement भी देखी जाती है। जैसे कि कितने लोग उनके post को like करते हैं या उस पर comment और share करते हैं। इन सब बातों का ध्यान रख कर ही तय होता है कि उनकी fees कितनी होनी चाहिए।


कभी कभी brand मार्केटिंग के लिए Influencers को प्रोडक्ट और सर्विस के हिसाब गिफ्ट भी देते है जो की ब्रांड और सर्विस के हिसाब से होती है।जैसे किसी रेस्टोरेंट के रिव्यू के लिए फ्री डिनर आदि दिया जाता है।


इनफ्लुएंसर मार्केटिंग के नुकसान।Disadvantages of Influencer Marketing



जैसे हर चीज का फायदा और नुकसान होता है उसी तरह इनफ्लुएंसर मार्केटिंग करने के कुछ नुकसान भी है आइए जानते है।


1.अगर आप ने किसी गलत इनफ्लुएंसर से अपने ब्रांड प्रमोशन करवा दिया तो आपके ब्रांड का नाम खराब हो सकता है और फायदे से ज्यादा आपको कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।


2.किसी भी ब्रांड को प्रमोशन के लिए सही इनफ्लुएंसर चुनने में बहुत समय और प्रयास लगता है लेकिन इनफ्लुएंसर की गलती की वजह से आपके ब्रांड की प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।


Influencer Marketing FAQ


Q1.इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग क्या है?

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में लोकप्रिय सोशल-मीडिया उपयोगकर्ताओं और ब्रांडों के बीच ब्रांड के उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोग है। ये साझेदारी सोशल मीडिया की शुरुआत से ही अनौपचारिक रूप से चल रही है,और ब्रांड के विज्ञापन,और बिक्री में बहुत सहयोग करती है।


Q2.इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कैसे करें?

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग डिजीटल मार्केटिंग का ही एक रूप है जो व्यवसायों और ब्रांडो को ऐसे व्यक्तियों के साथ सहयोग करने में सक्षम बनाता है जिनके पास ब्रांड एक्सपोजर बढ़ाने की छमता है। कंपनियां अपने उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने वाली सोशल मीडिया सामग्री को प्रकाशित करने के लिए बड़े Social Media follower वाले व्यक्ति से पूछ सकती हैं।


Q3.इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का उपयोग क्यों करना चाहिए?

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यही है की आप इस तरह की मार्केटिंग में अपने प्रोडक्ट और सर्विस को बहुत ही जल्दी लोकप्रिय बना सकते है। Follower बनाने के लिए influencer कड़ी मेहनत करते है और अपने followers का विश्वाश जीतते है तो यदि वो किसी ब्रांड या सर्विस को उपयोग करता हुआ दिखाते है तो उनके फॉलोअर्स आसानी से उन ब्रांड में रुचि दिखाते है इनफ्लुएंसर आपके ब्रांड में विश्वसनीयता और विश्वास का निर्माण करते हैं।


Q4.इन्फ्लुएंसर का हिंदी (hindi meaning) मतलब क्या होता है?

Influencer meaning in Hindi (हिन्दी मीनिंग) होता है प्रभावशाली व्यक्ति।


Q5. इन्फ्लुएंसर कौन हो सकता है?

हां कोई भी व्यक्ति जिसको सोशल मीडिया पे महारत हासिल है influencer बन सकता है।और इससे आमदनी कर सकता है।


Influencer Marketing Conclusion:


आपको इस ब्लॉग पोस्ट में हमनें बताया है कि Influencer Marketing क्या है? Influencer के types कौन कौन से होते है , Influencer Marketing के क्या फायदे हैं,disadvantage of influencer marketing, Social media influencer कौन कौन होते है,आदि के बारे में आपने जाना।


आपको हमारा पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करे।अगर कोई त्रुटि हो तो आप हमे कमेंट में बता सकते है आपके विचारो का सैदैव स्वागावत है। 


पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद 

आप यह भी पढ़ सकते है। 

How To Earn money online 


Network Marketing 

Affiliate marketing 

सर्च इंजन मार्केटिंग के बारे जाने

Drop Servicing के बारे में जाने 

क्लाउड कम्प्यूटिंग क्या होती है

कंटेंट मार्केटिंग क्या होती है जाने

टार्गेट आडियंस क्या होती है

Pay Per Click marketing 

डिजीटल मार्केटिंग के बारे में जाने विस्तार से

गूगल बार्ड 

10 Ai  based website you must know 

Top 6 free online website 

OMR sheet  

Top 20 technology for 2023 

Chat GPT  

Sam Altman

Comments

Popular posts from this blog

खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी, Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links

आज के समय पूरे देश में कॉम्पटीशन तैयारी वह पढ़ने वाला कोई शायद ही ऐसा विद्यार्थी हो जो खान सर को न जनता हो अपने बिहारी अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है अपने अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर अपने यू ट्यूब चैनल और अपने बयानों से विवादो में भी रहते है।  तो आइए जानते है खान सर के बारे में कौन है खान सर ,खान सर पटना का जीवन परिचय (बायोग्राफी):खान सर की शिक्षा ,खान सर का असली नाम,खान सर यू ट्यूब चैनल,परिवार,शादी,संपति,खान सर आनलाइन एप्लीकेशन Khan Sir Biography in Hindi & Subscriber & Social Media Links, Khan Sir Net Worth,Khan sir you tube channel, Khan Sir Family  मेरे इस पोस्ट में विस्तार से     नाम       खान सर         पूरा नाम   फैजल खान,  अमित सिंह जन्म 11 दिसंबर 1992 जन्म स्थान  देवरिया, भाटपार रानी,उत्तर प्रदेश  वर्तमान पता   पटना, बिहार  राष्ट्रीयता  भारतीय  धर्म मुस्लिम धर्म शिक्षा  Bsc  B.A.  M.A  उम्र 29 साल नेट व...

What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है?

नमस्कार मित्रो, आपका स्वागत है आज के पोस्ट में आज हम जानेगे What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है आईपीओ कैसे काम करता है,आईपीओ से कैसे कमाई होती है? आप ने सुना होगा की आपके किसी दोस्तों ने IPO से पैसे कमाए , तो आपको लगता होगा की आईपीओ से पैसे कैसे कमाते है ? तो आज हम आपको कुछ जानकारी देंगे जिसे समझकर आप आसानी से आप भी आईपीओ से पैसे कमा सकते है तो आइए जानते है विस्तार से। What is IPO and how it works?Does IPO give profit? आईपीओ क्या है? आईपीओ कैसे काम करता है आज के समय में सब लोग शेयर मार्किट पैसे कमाना चाहते है , लेकिन सही जानकारी ना होने के कारन हम पैसा कैसे लगाए,शेयर बाजार में निवेश कैसे करें आईपीओ क्या होता है, आईपीओ में पैसा कैसे निवेश करे के कारण पैसे को निवेश करने और बड़ाने से चूक जाते है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसके बाद आप आसानी से कम जानकारी होने के बाद भी पैसा कमा सकते है , यह आईपीओ में कोई भी निवेश कर सकता है , और इसमें ज्यादा पैसा भी इन्वेस्ट करने की जरुरत नहीं है। तो आप ये जान लीजिए अगर जानकारी हो तो शेयर मार्किट में सबसे आसान ...

टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience?Target Audience in Digital Marketing

आज के डिजीटल होती दुनिया में यदि आप एक ब्लॉगर, युटुबर,या फिर कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे है तो सब आपको एक ही सलाह देते है की अपनी टारगेट ऑडियंस पे फोकस करिए और उनके अनुसार ही अपनी पोस्ट या वीडियो या प्रोडक्ट और सर्विसेज बनाइए, तो आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा की आखिर ये टारगेट ऑडियंस क्या होती हैं और इन्हें कैसे पाए तो आज का ये पोस्ट आपके के लिए ही है इसमें हम विस्तार से जानेंगे की टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? How To Find Target Audience? टारगेट ऑडियंस को कैसे टारगेट करे तो आइए जानते है Target Audience  in Digital Marketing  टारगेट ऑडिएंस क्या होती है।What is Target Audience in Hindi ? आज की इस डिजीटल होती दुनिया में सभी उद्योग या स्टार्टअप अपने प्रोडक्ट और सर्विस को अपने कस्टमर तक पहुंचाने या उनसे जुड़ने के लिए डिजीटल मार्केटिंग प्लेटफार्म का प्रयोग करते है,और अपने ग्राहक तक पहुंचने के लिए उनका चुनाव करना होता है की हम जो सर्विस या प्रोडक्ट बना रहे है वह किस उम्र किस स्थान और किस वर्ग द्वारा पसंद की जाती है,और फिर आप उनका चुनाव करते है, आप जि...